Nationalist Bharat
राजनीति

अशोक चौधरी पर भड़के सीपी ठाकुर

पटना। बिहार सरकार में मंत्री और सीएम नीतीश कुमार के करीबी अशोक चौधरी के बयान से बिहार में सियासी खलबली मची है। दरअसल, जहानाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान ‘भूमिहार’ पर उन्होंने टिप्पणी की थी। अशोक चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भूमिहारों के बड़े हिस्से ने जदयू उम्मीदवार चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को वोट नहीं दिया। इसके कारण चंद्रवंशी की हार हो गई। उन्होंने कहा कि भूमिहार समाज वोट देते समय दल के बदले अपनी जाति को प्राथमिकता देता है। यह अच्छी प्रवृति नहीं है।

 

 

नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल अशोक चौधरी के भूमिहारों पर दिए विवादित बयान के बाद एनडीए नेताओं का रोष लगातार देखा जा रहा है. इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सीपी ठाकुर ने भी अशोक चौधरी को सख्त नसीहत दे दी. उन्होंने मंगलवार को कहा कि नीतीश कुमार को इस सब बातों पर ध्यान देना चाहिए. अशोक चौधरी को पता होना चाहिए कि भूमिहारों के बारे में इस तरह से बोलने एनडीए पर बुरा असर पड़ेगा. बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी ठाकुर ने नीतीश के खास मंत्री अशोक चौधरी को भूमिहारों से मांफी मांगने को कहा. उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी से गलती हुई लेकिन ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए.

 

 

 

दरअसल, भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़े कार्यक्रम में पहुंचे सीपी ठाकुर से संवाददाताओं ने पूछा कि क्या उन्हें भी अशोक चौधरी की तरह लगता है कि भूमिहार एनडीए को वोट नहीं करते. इस पर सीपी ठाकुर ने कहा कि एनडीए को हमेशा ही भूमिहार मतदाता वर्ग बढ़ चढ़कर वोट करते हैं. अशोक चौधरी के भूमिहार के एनडीए उम्मीदवार को वोट नहीं देने के दावे को सिरे से नकारते हुए ठाकुर ने कहा कि उन्हें ऐसे बयानों से बचना चाहिए. भूमिहार पर ऐसी टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए. साथ ही सीएम नीतीश को भी नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें यह सबका देखना चाहिए जिससे अशोक चौधरी जैसा बेवजह का विवाद न हो.

बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची, अपराध और अराजकता के चंगुल में फंसा राज्य:दीपंकर भट्टाचार्य

बीएमसी चुनाव में साथ आए ठाकरे बंधु

Nationalist Bharat Bureau

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार मॉडल की प्रशंसा करके बिहारियों का मान बढ़ाया:इरशाद अली आज़ाद

जीतन राम मांझी और विकास वैभव ने 4000 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

BJP को रिकॉर्ड चंदा, कांग्रेस समेत कई दलों की आय घटी

Nationalist Bharat Bureau

GUJRAT ASSEMBLY ELECTION 2022:गुजरात भाजपा का नारा जो उसे अभी तक दिला रहा है विजय

Nationalist Bharat Bureau

फ्री की सुख सुविधा अब सिर्फ राजनेताओं को मिलेगी क्योंकि कि वे जनता के पालनहार हैं

तेजस्वी यादव की ‘माई बहिन मान योजना’ की घोषणा से NDA में खलबली

Nationalist Bharat Bureau

जीविका, ममता, आशा को सरकारी नौकरी, हम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 9 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment