Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

एसएन प्राइम अस्पताल दीघा में बच्चों और महिलाओं की स्वास्थ्य जांच हेतु निशुल्क कैंप का आयोजन

पटना:राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र के गेट नंबर 97 बांस कोठी स्थित शहर के प्रसिद्ध अस्पताल एसएन प्राइम अस्पताल में विगत दिनों क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं की स्वास्थ्य जांच हेतु एक निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 100 से अधिक महिलाएं और बच्चे इलाज के लिए पहुंचे।शिविर में अस्पताल के डॉक्टरों और हेल्थ वर्करों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें सलाह और दवाइयां प्रदान कीं।

हेल्थ कैंप में जांच करते हुए डॉक्टर मनोज कुमार

इस अवसर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ,अस्पताल की चीफ कंसल्टेंट और डायरेक्टर डॉक्टर मुसर्रत परवीन (MBBS,DGO,MD) एवं कुर्जी होली फैमिली अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मनोज कुमार ने आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में मरीजों की जांच की और उन्हें स्वस्थ रहने की सलाह दी।

हेल्थ कैंप में पहुंचे क्षेत्र के मरीज

इस अवसर पर डॉ. मुसर्रत परवीन ने कहा कि हमारा लक्ष्य बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। इस उद्देश्य के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया और स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्होंने कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन से असहाय एवं वंचित लोगों को भी स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं, जिसका लोग लाभ उठाकर स्वस्थ रह सकते हैं। शिविर को सफल बनाने में दीघा संगम कॉलोनी स्थित स्टार किड्स स्कूल के शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पीरियड्स के दर्द को कम करने के कुछ तरीके जिनको आजमा कर दर्द से आराम पाया जा सकता है

सफाई कर्मियों के सम्मान, सुरक्षा व अधिकार के लिए चलेगा महाअभियान

Nationalist Bharat Bureau

दलितों के बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा,स्कॉलरशिप देगी AAP सरकार

Nationalist Bharat Bureau

34वां कंटिन्युयिंग ऑर्थोपेडिक एजुकेशन कार्यक्रम 28-29 दिसंबर को,घुटने के जोड़ के आसपास के फ्रैक्चर” पर होगा केंद्रित

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरकार की पहल पर उद्यमी बन रहीं जीविका दीदियाँ

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में मौसम:तापमान में लगातार गिरावट दर्ज ,आनेवाले दिनों में और बढ़ेगा ठंड का असर

Nationalist Bharat Bureau

महागठबंधन की सरकार बनी तो फ्री देंगे 200 यूनिट बिजली : तेजस्वी

पारस एचएमआरआई में स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में फिल्म प्रमोशन का ट्रेंड बढ़ा,सोनू सूद भी ‘फ़तेह’ का प्रोमशन करने आ रहे हैं

Nationalist Bharat Bureau

ड्रोन खरीदने के लिए महिलाओं को मिलेगा 8 लाख का अनुदान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment