Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

यूनिक्योर यूनानी हेल्थ केयर सेंटर के तीसरे ब्रांच का न्यू अजीमाबाद कॉलोनी में उद्घाटन

पटना: पटना में यूनानी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने वाली प्रमुख संस्था यूनिक्योर यूनानी हेल्थ केयर सेंटर ने अपना तीसरा ब्रांच न्यू अजीमाबाद कॉलोनी में खोला है। यह ब्रांच नाला रोड स्थित मुख्य केंद्र के बाद शहर में यूनानी इलाज की सुविधाओं को और विस्तार देगा।एसोसिएशन ऑफ यूनानी फिजिशियन, बिहार के महासचिव डॉ. मोहम्मद शफात करीम ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 7 जनवरी (बुधवार) को इस ब्रांच का विधिवत उद्घाटन हुआ। ज़ोहर की नमाज के बाद मौलाना अबू अब्दुल्लाह सादिकपुरी, अमीर अहल हदीस ने दुआ कराई और मुख्य अतिथि हकीम सैयद अब्दुल अली कादरी ने फीता काटकर ब्रांच का उद्घाटन किया।

 

डॉ. शफात करीम ने कहा कि वर्तमान समय में लोग अपनी सेहत के लिए गैर-हानिकारक और स्थायी इलाज की तलाश में हैं। लोग जड़ी-बूटियों से शिफा प्राप्त करने के नए-नए तरीके अपनाते हैं। ऐसे में यूनानी चिकित्सा एक बेहतर विकल्प के रूप में उभर रही है। यूनानी चिकित्सा के स्नातकों को समय की जरूरतों को ध्यान में रखकर खुद को बेहतर विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि  यूनिक्योर पिछले13 वर्षों से लोगों की सेवा कर रहा है और यहां हर प्रकार के रोगों के इलाज के लिए कुशल एवं अनुभवी डॉक्टरों की टीम उपलब्ध है।

मुख्य अतिथि डॉ. सैयद अब्दुल अली कादरी ने कहा कि यूनिक्योर यूनानी हेल्थ केयर सेंटर ने यूनानी इलाज को नई दिशा प्रदान की है, जिसमें परंपरा के साथ आधुनिकता भी है। इस केंद्र ने बिहार में हिजामा जैसी थेरेपी से लोगों को फिर से परिचित कराया है और दर्जनों यूनानी डॉक्टर यहां से प्रशिक्षित होकर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे रहे हैं। उन्होंने डॉ. शफात करीम को तीसरे ब्रांच के उद्घाटन पर बधाई दी और सफलता की दुआएं की।

 

इस अवसर पर एसोसिएशन ऑफ यूनानी फिजिशियन के राज्य अध्यक्ष डॉ. खुर्शीद आलम, खजांची डॉ. अब्दुल्लाह अंसारी, सचिव डॉ. मोहम्मद खालिद इकबाल, डॉ. शबिस्तान फातमा तैयबी, डॉ. शमीम अख्तर, डॉ. अफसार आलम, डॉ. मोहम्मद इमरान, मौलाना कलीम अख्तर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।यूनिक्योर यूनानी हेल्थ केयर सेंटर बिहार का पहला आईएसओ प्रमाणित यूनानी क्लिनिक है, जो हिजामा, लेक्चिंग और अन्य पारंपरिक थेरेपी में विशेषज्ञता रखता है।

जनसुराज कोई पार्टी नहीं बल्कि राजीनितिक व्यापारी है: बंशीधर बृजवासी

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा युवा मोर्चा पटना महानगर के तत्वाधान में वृक्षारोपण

मूंगफली किन लोगो को नहीं खानी चाहिए, क्या हो सकते हैं नुक्सान

cradmin

भारत में कुछ बड़ा होने वाला है,Hindenburg Research की चेतावनी से मचा हड़कंप

बेतिया राज के बाद अब खास महल की जमीनों पर सरकार की नजर,कब्जा मुक्त कराने की तैयारी

बिहार के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास अनिवार्य

Nationalist Bharat Bureau

सोसाइटी फ़ॉर डेवलपमेंट एंड चेंज ने चलाया स्वच्छता अभियान

सर्दियों में गर्भवती महिलाए ना खाए ये चीजे ,जच्चा बच्चा की सेहत हो सकती है प्रभावित

cradmin

राहुल गांधी की नागरिकता मामला में दिल्ली हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश

बेगूसराय में बवाल: झुग्गी-झोपड़ी के लोगों ने डीएम को बंधक बनाया

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment