Nationalist Bharat
विविध

उर्दू की मशहूर शायरा ज़ीनत शेख समेत कई लोग ‘साहित्य और समाज सेवा सम्मान-2026’ से सम्मानित

पटना: नामवर उर्दू शायर शाद अजीमाबादी की 99वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पटना में आयोजित एक समारोह में बुधवार 7 जनवरी को नव शक्ति निकेतन की ओर से प्रख्यात शायरा ज़ीनत शेख को उर्दू ग़ज़ल के लिए, कवि रमेश कँवल (हिन्दी), डा अकबर खुरशीद (ऊर्दू), पूनम सिन्हा श्रेयसी तथा ज़ीनत शेख़ को ‘शाद अजीमाबादी स्मृति सम्मान’ से विभूषित किया गया। कवि सुनील कुमार, शुभचंद्र सिन्हा और फ़रीदा अंजुम ने अपनी रचनाओं से समारोह को यादगार बनाया। मंच का संचालन संस्था के सचिव कमल नयन श्रीवास्तव ने तथा धनयवाद-ज्ञापन प्रेम किरण ने किया।सम्मान पटना की मेयर सीता साहू और अन्य के हाथों दिया गया।

मुख्य अतिथि के साथ सम्मानित लोग

 

संस्था के अध्यक्ष रामाशंकर प्रसाद और महासचिव कमल नयन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से जारी विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोहतरमा ज़ीनत शेख की रचनाएँ उर्दू ग़ज़ल को नई ऊँचाइयों तक ले जाती हैं और समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करती हैं।नव शक्ति निकेतन ने ज़ीनत शेख के स्वस्थ, सुंदर, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उन्हें यह सम्मान अलंकृत करने की घोषणा की। यह सम्मान साहित्य के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिया जाता है।बताते चलें कि शाद अज़ीमाबादी उर्दू साहित्य के प्रमुख शायर थे, जिनकी पुण्यतिथि पर ऐसे आयोजन साहित्यिक जगत में उनकी स्मृति को जीवंत रखते हैं। इस सम्मान से समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है।

 

इस सिलसिले में पटना में आयोजित एक समारोह के आरम्भ में अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के सचिव कमल नयन श्रीवास्तव ने सरकार से मांग की कि शतब्दी-समारोह के पूर्व शाद की मज़ार को ‘राष्ट्रीय-स्मारक’ घोषित करे तथा उनके सम्मान में स्मृति डाक-टिकट जारी हो।

 

इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी अनंत अरोड़ा, वरिष्ठ पत्रकार अहमद रज़ा हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार, डा विनोद अवस्थी, लल्लू शर्मा, फ़िरोज़ हसन, रज़ी अहमद, अनिल रश्मि, आलोक चोपड़ा, राजेश राज, जकीर बक्श, मनोज कुमार मिश्र, परितोष कुमार आदि प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

क्यों तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को छोड़ रहे हैं टप्पू ?

सौ डॉलर वाले सेठ

दिल्ली: सर्दी में बेघरों का सहारा रैन बसेरा

ओमप्रकाश चैटाला के निधन पर राजद ने संवेदना प्रकट की

Nationalist Bharat Bureau

पीवी सिंधु 22 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी,PM मोदी, तेंदुलकर सहित कई हस्तियों को निमंत्रण

Nationalist Bharat Bureau

BPSC 70TH Exam:परीक्षा के तीन घंटे पहले तय होगा कि किस सेट से परीक्षा लिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

Nationalist Bharat Bureau

मध्यप्रदेश: रीवा में कच्चे मकान में अचानक लगी भीषण आग, खाना बना रही मां और 1 साल के बेटे की मौत

cradmin

इंडिया गठबंधन का नेतृत्व:राहुल गांधी से किए वादे से क्यों पलटे लालू प्रसाद,प्रेशर पॉलिटिक्स तो….

Nationalist Bharat Bureau

स्व. क़ासिम ख़ुरशीद की स्मृति में आयोजित होगा मुशायरा ‘शम्अ-ए-सुख़न’

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment