Nationalist Bharat
विविध

जाती नहीं सुबह की सी चाय की तलब!

••• पंखुरी सिन्ह

 

सुबह की चाय का वक़्त बीत जाता है
सुबह की चाय का स्वाद नहीं जाता!
जाती नहीं सुबह की सी चाय की तलब!
चाय पी जा सकती है, दिन में कई बार!
मुमकिन है आप कहें, जवाब नहीं शाम
की चाय का!दोपहर की चाय का मज़ा है
अपना! कहते हैं पीने वाले चाय! कभी भी
पी ली जाती है चाय! दो लेक्चर के
बीच, कॉन्फरेंस हो तो दिन में चार
बार पेश हो जाती है चाय! किसी की
नहीं होती इस किस्म की इतनी बार
पेशी, जैसे पेश हो जाती है चाय!
अखबार के दफ्तर में, पत्राचार के
टावर में, कहाँ नहीं चलती चाय!
दोस्त इकट्ठा होते हैं चाय की टपरी
पर! कुछ भी नहीं बिकता जैसे
बिकती है चाय! अकेलेपन की दोस्त
दोस्तों की हमदम, चाय पी जाती है
हरदम! सिर दर्द में चाय, थकन में चाय!
मैं भी हूँ चहेडी नम्बर एक!
लेकिन, सुबह की चाय का वक़्त बीत गया
सुबह की चाय का स्वाद, अब मिलेगा
अगली सुबह ही!

(वर्ल्ड टी डे के मौके पर लिखी गई कविता)

साम्राज्यवादी चीन द्वारा तिब्बत की स्वतंत्रता एवं संप्रभुता पर हमला बर्दाश्त योग्य नहीं

Nationalist Bharat Bureau

सहरसा के जय कुमार ने संगीत में दिखाया दम, ‘सारेगामापा’ में मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

ज़ी न्यूज़ और शुभाष चंद्रा के ख़िलाफ़ किसने रची साज़िश

किस्मत की लकीरें खींची नहीं जाती

‘ नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं…’,लालू यादव के बयान पर BJP-JDU हमलावर

Nationalist Bharat Bureau

शिवानी फाउंडेशन : सेवा, शिक्षा और सशक्तिकरण से बदलते समाज की प्रेरक पहल

Nationalist Bharat Bureau

जीविका की कहानी:महिला सशक्तीकरण और स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बदली कहानी को सुनेंगे प्रधानमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

फाउंडेशन स्कूल पटना में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को बाल साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

Nationalist Bharat Bureau

रबी मौसम में 36 जिलों के 18 हजार से अधिक गाँवों में किया जायेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

Nationalist Bharat Bureau

शारदा सिन्हा के निधन पर पैतृक गांव हुलास में माहौल गमगीन

Leave a Comment