Nationalist Bharat
Other

आप का होली मिलन समारोह आज

पटना सिटी : आम आदमी पार्टी, कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र एवं कला संस्कृत प्रकोष्ठ बिहार की ओर से आठ मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह दिन के 3: 30 बजे अपराह्न से होगी। यह समारोह निलेशश्वर महादेव मंदिर, पत्थर की मस्जिद, टेकारी रोड पटना में आयोजित की जा रही है।’आप’ कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र पटना के अध्यक्ष सुयश कुमार ज्योति उर्फ राजा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी का कहा कि- होली मिलन समारोह में भोजपुरी की सुप्रसिद्ध गायिका अंतरा सिंह प्रियंका अपने गीतों की प्रस्तुति करेंगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू कुमार प्रकाश ने बताया कि- 8 मार्च को महिला दिवस के रूप में पूरे देश मे मनाया जाता है। इसलिए होली मिलन समारोह के मंच से बिहार की बेटी *’अंतरा सिंह प्रियंका’* जिन्होंने भोजपुरी के गीतों में अपना एक अलग पहचान हासिल किया है। बिहार का नाम पूरे देश मे रौशन किया है। इस मौके पर कला संस्कृति प्रकोष्ठ ‘आप’ बिहार बिहार प्रदेश अध्यक्ष लोकेश सिंह की ओर से ट्रॉफी व अंग वस्त्र सम्मानित किया जाएगा।कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता विष्णु तिवारी, संगठन मंत्री नितेश सिंह निर्मल ने बताया कि कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी बिहार के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह मुख्य अतिथि,पूर्व अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू विशिष्ट अतिथि होंगे।

Advertisement

Related posts

कृषि विज्ञान केंद्र, मोगा की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक

cradmin

सरकारी जमीन पर बसे गरीबों को उजाड़ने के बजाए वासगीत का पर्चा दे सरकार: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment