Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

घर पर ही बनाएं इस तरह की बादाम क्रीम, इससे होगी स्किन समस्याएं दूर

बादाम खाना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। बहुत से लोग बादाम को भिगोने के बाद उसका सेवन करते हैं। लेकिन बादाम हमारी स्किन के लिए भी बहुत ज्यादा उपयोगी होती है। बादाम का तेल स्किन और बालों के लिए प्रयोग किया जाता है। लेकिन अगर आप किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान है तो इसके लिए बादाम का उपयोग कर सकते हैं। आप घर पर ही बादाम से ख़ास क्रीम बना सकते हैं। उस क्रीम को स्टोर भी किया जा सकता है। आज हम आपको इसे बनाने का तरीका बताएंगे। आप घर पर ही कुछ चीजों के इस्तेमाल करके बादाम की नाइट क्रीम बना सकते हैं। इससे स्किन से जुड़ी अनेक समस्याएं दूर होगी।
इस क्रीम को बनाने के लिए 8 से 10 बादाम को भिगो दें। भीग जाने के बाद उसका छिलका निकाल कर उसकी पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में थोड़ा गुलाब जल डालें। अब इस पेस्ट को कपड़े में डालकर उससे एक्स्ट्रा मॉइश्चर निकाल दें। अब इस पेस्ट में थोड़ा बादाम का तेल डालें। इसमें थोड़ी एलोवेरा जेल भी मिक्स करें। अब आपकी नाइट क्रीम तैयार है। रोजाना सोने से पहले आप इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे लगाने से आपके चेहरे के दाग धब्बे दूर होंगे। इसके अलावा आपके चेहरे पर नमी आएगी। रूखी और बेजान त्वचा में जान आ जाएगी।
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

 

Advertisement

Related posts

अगर आप सुबह उठते ही कॉफी पीना चाहते हैं तो सावधान हो जाएं, यह सेहत से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है

Nationalist Bharat Bureau

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफ़ाई कर्मियों के बीच डेटॉल साबुन का वितरण

अस्पताल में काम करने वाली 12 नर्सें एक साथ प्रेगनेंट

Leave a Comment