Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजी

इसरो-चंदयान विश्राम हम लेंडर और रोवर को विश्राम देने की प्रक्रिया में हैं: एस सोमनाथ

बेंगलुरु 02 सितंबर  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख एस सोमनाथ ने शनिवार का कहा कि चंद्रयान-2 मिशन से जुड़ी टीम विक्रम लेंडर और रोवर को विश्राम देने की प्रक्रिया में है। इसरो प्रमुख ने आज भारत के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट आदित्य एल को सफलतापूर्वक पृथ्वी की इच्छित कक्षा में स्थापित किये जाने के बाद श्रीहरिकोटा में इसरो वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा हम दोनों (विक्रम तेंडर और प्रज्ञान रोवर) को विश्राम देने की प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं।

इसरो प्रमुख ने कहा कि सेंटर के भीतर रखकर भेजे गये रोवर ने सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर कदम रखने के बाद 100 मीटर तक चहलकदमी की है। लेंडर को चंद्रमा पर शिवशक्ति बिंदु पर उतारे जाने के बाद इस हिस्से पर अंधेरा होने से पहले कुछ दिनों का काम और बाकी है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि विक्रम और प्रज्ञान अंधेरे में रहते हुए अपने सौर पैनलों को बिजली बनाने से रोक देंगे और अगर 14 दिन बाद भी वह काम कर पाये तो यह बोनस होगा।

उल्लेखनीय है कि इसरो के वैज्ञानिकों ने 23 अगस्त को चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतार कर नया इतिहास रच दिया। दुनिया का कोई भी देश चांद की इस कठिन सतह पर नहीं पहुंचा है। इसके अलावा इसरो ने अपने पहले सूर्य मिशन के तहत आदित्य- एल अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की कक्ष में सफलतापूर्वक स्थापित करके अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है।

Advertisement

इसरी सूत्रों के मुताबिक 23 घंटे 40 मिनट की उल्टी गिनती समाप्त होने के साथ ही आज पूर्वाह्न 11.50 बजे पीएसएलवी-सी17 के जरिए शार रेंज से प्रक्षेपित आदित्य एल को अब पृथ्वी की निचली कक्ष में स्थापित कर दिया गया है। इसी के साथ ही 225 दिनों की लंबे सफर में सूर्य के बाहरी वातावरण का अध्ययन करने का सिलसिला शुरू हो गया।

उन्होंने बताया कि मिशन नियंत्रण केंद्र के वैज्ञानिक पूरे अभियान पर नजर रखे हुए हैं।

Advertisement

Related posts

256GB स्टोरेज के साथ जल्द भारत आ रहा है दमदार स्मार्टफोन

अरुणाचल प्रदेश का केंद्र एलएसी के पास 22 नए मोबाइल टावर बनाएगा

Nationalist Bharat Bureau

बिना इंटरनेट के UPI भुगतान करने का आसान तरीका! तुरंत ट्रांसफर हो जाएगा पैसा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment