Nationalist Bharat
Other

दुनिया भर में मास्क और सेनिटाइजर बाँटा जा रहा है जबकि भारत में मिल रहा है आधे घण्टे का भाषण

 

 

लोग इस बात पर भी नाराज़ दिखे की प्रधानमंत्री ने वेतनभोगियों के प्रति अपनी चिंता का इज़हार तो किया और नियोक्ताओं से सैलरी ना काटने की अपील की लेकिन दिहाड़ी मजदूर और उन गरीबों का ज़िक्र तक नहीं किया जो अगर घर से ना निकलें तो उनके घर का चूल्हा तक नहीं जलेगा।

 

नई दिल्ली:गुरुवार 19 मार्च की रात 8:00 बजे जैसे ही भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में करोना वायरस से लड़ने के लिए लोगों से आगामी 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की बात की और आधे घंटे के अपने भाषण में ज़्यादातर ज़िम्मेदारी जनता के सिर मढ़ने की कोशिश की उससे सोशल मीडिया पर एक उबाल सा आगया।एक तरफ जहां ज़्यादातर लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रयास के लिए उनकी पीठ थपथपाई और साधुवाद दिया वहीं कुछ लोगों ने तंज़ भी किया।राजनीतिक दलों ने भी अपने अपने हिसाब से इसपर प्रतिक्रिया दी।इससे इतर सोशल मीडिया पर कई ऐसी टिप्पणियां आयी जिसमे कटाक्ष के भाव थे।यानी अपनी टिप्पणियों के द्वारा लोग भारत में करोना से निपटने की तैयारियों से नाख़ुश दिखे।ऐसी ही एक टिप्पणी में कहा गया कि आज जबकि करोना से लड़ने के लिए वैश्विक सतह पर जोरशोर से तैयारी की जा रही है,लोगों को मास्क,सेनिटाइजर और चिकित्सा मुफ्त मुहैया कराई जा रही है वहीं भारत में लोगों को आधे घण्टे का भाषण सुनाया जा रहा है।लोग इस बात पर भी नाराज़ दिखे की प्रधानमंत्री ने वेतनभोगियों के प्रति अपनी चिंता का इज़हार तो किया और नियोक्ताओं से सैलरी ना काटने की अपील की लेकिन दिहाड़ी मजदूर और उन गरीबों का ज़िक्र तक नहीं किया जो अगर घर से ना निकलें तो उनके घर का चूल्हा तक नहीं जलेगा।

प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के क्लिक करें

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 173 हो गई है। इनमें 25 विदेशी नागरिक, 17 इटली के, तीन फिलीपीन के, दो ब्रिटेन और कनाडा, इंडोनेशिया तथा सिंगापुर का एक-एक नागरिक हैं। दिल्ली में अभी तक एक विदेशी नागरिक सहित कुल 12 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

राष्ट्रपति चुनाव:कांग्रेस ने शुरू की संयुक्त उम्मीदवार की तैयारी

सीतामढ़ी की बेटी ने बढ़ाया बिहार का सम्मान

स्वामी विवेकानंद को समर्पित जिला स्तरीय युवा सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

cradmin

मंगलुरु के पृथ्वीराज ने थाईलैंड की मोंटाकन से मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी वर्चुअली होंगे शामिल, मलयेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने की पुष्टि

बाजपट्टी:राजद प्रत्याशी के पक्ष में खड़े हुए क्षेत्र के गणमान्य लोग

इंडिया पोस्ट में बम्पर भर्ती,ऐसे करें आवेदन

Railway RRB JE Vacancy(रेल्वे आर आर बी जे ई भर्ती ) 2024 | RRB JE 2024 | Railway JE Recruitment 2024

बिहार: बिहार में इन गंभीर बीमारियों की दवाएं मिलेगी मुफ्त! जानीए पुरी जानकारी

cradmin

Leave a Comment