Nationalist Bharat
राजनीति

यूवा राजद ने बनाई विधानसभा घेराव की रणनीति

युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी शोएब ने कहा कि 23 मार्च को युवा राजद का विधानसभा का घेराव ऐतिहासिक होगा,पूरे बिहार से नौजवान विधानसभा घेराव में शामिल होंगे।

पटना:आगामी 23 मार्च 2021 को पटना में युवा राजद द्वारा प्रस्तावित ‘बिहार विधानसभा घेराव’ कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी के संबंध में राजद के राज्य कार्यालय सभागार में राजद नेताओं की बैठक हुई जिसमें में राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह जी, राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक जी,राजद के विधायक अनुरूद्ध प्रसाद यादव, रणविजय साहू, रितलाल यादव, डाॅ0 मंजू अग्रवाल, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व विधान पार्षद आजाद गाँधी, पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव,युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, प्रदेश महासचिव निराला यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनील कुमार साधू, प्रदेश प्रवक्ता सारीका पासवान, राजद नेता एजाज अहमद, भाई अरूण, ई0 अशोक यादव, देवकुशुन ठाकुर, पटना महानगर अध्यक्ष महताब आलम, मोहम्द जावेद, बलराम चैधरी, शिवेन्द्र तांती, जेम्स यादव, पंकज यादव, गौतम कृष्ण सहित दर्जनों राजद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक की अध्यक्षता युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी शोएब ने की।इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे और कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की। बताते चलें की बिहार में युवा राजद 23 मार्च को बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महंगाई, स्वास्थ्य, चिकित्सा, संविदाकर्मी और शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति जैसे मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करेगा।कारी सोहैब ने कहा कि 23 मार्च को युवा राजद का विधानसभा का घेराव ऐतिहासिक होगा। पूरे बिहार से नौजवान विधानसभा घेराव में शामिल होंगे। इसके लिए जिलों से लेकर वार्ड स्तर तक सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

स्पीकर चुने जाने पर तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को दी बधाई

मोदी सरकार ने मीडिया को बनाया गुलाम : डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह

तेज प्रताप यादव के आरोपों का जवाब देने के लिए जय सिंह राठौर ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में जमकर बरसे राहुल गांधी, पर भाषण सुनकर भाजपा ने क्यों कहा ‘थैंक यू कांग्रेस’

Nationalist Bharat Bureau

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

अहमद पटेल सूत्रधार,तीस्ता किरदार टारगेट पर तत्कालीन गुजरात सरकार ?

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व मंत्री श्रीनारायण यादव को श्रद्धांजलि अपिर्त

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार की स्पीड से विपक्ष परेशान

Nationalist Bharat Bureau

Rupee vs Dollar : रुपया 85 के पार

Nationalist Bharat Bureau

झामुमो का बिहार में राजद-कांग्रेस पर धोखे का आरोप, छह सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

Leave a Comment