Nationalist Bharat
राजनीति

एसटीईटी 2019 के मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले माले विधायक संदीप सौरव

पटना:एसटीईटी 2019 के मेरिट लिस्ट जारी करने में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी को लेकर भाकपा माले के पालीगंज के विधायक संदीप सौरव ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी से मुलाक़ात की। इस मौके पर विधायक संजीव सौरव ने  सवाल उठाया कि 12 मार्च के परिणाम में सीट से कम संख्या में अगर छात्र क्वालीफाई हुए तो किस कारण उन्हें मेरिट लिस्ट बनाकर बाहर कर दिया गया! उन्होंने नई लिस्ट में महिलाओं को उचित आरक्षण नहीं दिए जाने का भी मुद्दा उठाया!मुलाक़ात के बाद विधायक ने बताया कि मंत्री महोदय ने हमें आश्वस्त किया है कि नए मेरिट लिस्ट का कोई मतलब नहीं होगा सभी क्वालीफाई छात्र नियोजन के लिए योग्य होंगे और इस संबंध में सोमवार को सरकार की तरफ से नोटिस जारी किया जाएगा। उम्मीद है सरकार अपनी लापरवाही से बाज आयेगी और छात्रों- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करेगी !!

इससे पूर्व एसटीईटी 2019 परिणाम में घोटाले के ख़िलाफ़ शुक्रवार को पटना में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन में भी विधायक शामिल हुए ।आइसा-इनौस के आह्वाहन पर हुए इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में विभिन्न जिलों से परीक्षार्थी शामिल हुए। इस मौके पर विधायक संदीप सौरव ने कहा कि हमारी माँग है कि 12 मार्च को जारी किए गए परिणाम में सफल सभी परीक्षार्थियों को जॉइनिंग दिया जाए। मेरिट के नाम पर धांधली बंद हो! इसमें हमें न तो कोई कमिटी चाहिए न सांत्वना! सीधे जॉइनिंग दिया जाए।

बिहार सरस मेला परवान पर,आयोजन के दस दिन पुरे,9 दिनों में 9 करोड़ से अधिक की खरीद बिक्री

Nationalist Bharat Bureau

ममता बनर्जी INDIA गठबंधन का नेतृत्व करने को तैयार!

बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को मिले राष्ट्रीय व राजकीय सम्मान:कोविन्द

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

गोवा में गड्ढों की रिपोर्ट कर सकेंगे, नितिन गडकरी जनता के लिए लॉन्च करेंगे ऐप

Nationalist Bharat Bureau

बाबरी जैसी मस्जिद विवाद में टीएमसी ने हुमायूं कबीर को निलंबित किया, विधायक बोले—जल्द नई पार्टी बनाऊंगा

तेज प्रताप का तेजस्वी से मेल, लालू परिवार में पिघली बर्फ

अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स फिनाले रेस 2024 में भाग लेंगी श्रद्धा कपूर

GENZ RISING: पटना में 6 सितंबर को जुटेंगे छात्र आंदोलन के चेहरे, शिक्षा और भर्ती व्यवस्था पर होगी बड़ी बहस

Nationalist Bharat Bureau

शादी के आठवें दिन दूल्हे को छोड़ भागी दुल्हन, पहले भी दो पत्नी हो चुकी फरार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment