Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

लहसुन के ऐसे प्रयोग से वजन घटाने में मिलेंगे आश्चर्यजनक परिणाम

वजन बढ़ाना जितना आसान है उसे कम करना उतना ही मुश्किल. महीनों की डाइटिंग और वर्कआउट में पसीने के बाद बस थोड़ा सा फर्क है. ऐसे में लहसुन वजन कम करने में आपकी सहायता कर सकता है. जी हां, सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन खाने का स्वाद बढ़ाने वाला यह लहसुन वजन कम करने में काफी कारगर है। पोषक तत्वों से भरपूर लहसुन स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी लाभकारी होता है. आइए जानें कि …

आजकल लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर काफी परेशान रहते हैं। वजन बढ़ाना जितना आसान है उसे कम करना उतना ही मुश्किल. महीनों की डाइटिंग और वर्कआउट में पसीने के बाद बस थोड़ा सा फर्क है. ऐसे में लहसुन वजन कम करने में आपकी सहायता कर सकता है. जी हां, सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन खाने का स्वाद बढ़ाने वाला यह लहसुन वजन कम करने में काफी कारगर है। पोषक तत्वों से भरपूर लहसुन स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी लाभकारी होता है. आइए जानें कि लहसुन वजन घटाने में कैसे सहायता कर सकता है
लहसुन फाइबर, कैल्शियम, विटामिन बी6, विटामिन सी और मैंगनीज से भरपूर होता है. ये सभी पोषक तत्व वजन घटाने में कारगर हैं.
लहसुन शरीर से विषाक्त पदार्थों और नुकसानदायक पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता करता है. इसके साथ ही यह पाचन शक्ति को भी बेहतर करता है, जिससे वजन घटाने में भी सहायता मिलती है. इसके अतिरिक्त लहसुन में फैट बर्निंग कंपाउंड पाए जाते हैं, जो शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमा नहीं होने देते.
लहसुन में भूख कम करने के गुण होते हैं, जो अधिक खाने की ख़्वाहिश को रोकता है. इसे खाने से आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं और बार-बार खाने से बचते हैं.
लहसुन चयापचय रेट को बढ़ाता है और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है. यह कैलोरी में कम होने के साथ-साथ कैलोरी बर्न करने में भी सहायता करता है, जिससे वजन घटाने में सहायता मिलती है.
वजन घटाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है-
आप रोज सुबह लहसुन की कली को गुनगुने पानी के साथ खा सकते हैं.
अगर आप इसे नहीं खा सकते हैं, तो आप इसका पानी पी सकते हैं. इसके लिए रात को एक गिलास में लहसुन को भिगोकर रख दें और सुबह उठने के बाद उसका पानी पी लें.
लहसुन को शहद के साथ खाने से भी वजन घटाने में सहायता मिलती है. इसके लिए लहसुन की कुछ कलियां शहद में मिलाकर एक घंटे के लिए रख दें और बाद में खा लें.
पेट की चर्बी कम करने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और कद्दूकस किया हुआ लहसुन मिलाएं और खाली पेट इसका सेवन करें

जनता में भ्रम फैलाने के लिए गृहमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश रहा है विपक्ष: अशोक चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

मोदी ने की कैंसर का उपचार की सुविधा की सराहना

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में मौसम:तापमान में लगातार गिरावट दर्ज ,आनेवाले दिनों में और बढ़ेगा ठंड का असर

Nationalist Bharat Bureau

विधानसभा चुनाव से पहलेअरविंद केजरीवाल की फिर बढ़ी मुसीबतें

Nationalist Bharat Bureau

अस्पताल में काम करने वाली 12 नर्सें एक साथ प्रेगनेंट

सरस मेला में स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्यमी सदियों पुरानी लोक कला एवं हस्तशिल्प को पुनर्जीवित कर रही हैं

Nationalist Bharat Bureau

देश में सर्वाधिक 29 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी बिहार में,महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा बदलाव

Nationalist Bharat Bureau

JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी बवाल

Nationalist Bharat Bureau

चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत ‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2024’ से सम्मानित

Rupee vs Dollar : रुपया 85 के पार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment