Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

फरीदाबाद: माता अमृता अस्पताल का दौरा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, विधायक राजेश नागर ने किया दौरा

फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद स्थित माता अमृता अस्पताल में 24 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व स्थानीय विधायक राजेश नागर ने दौरा किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से उनके यहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और उन्हें पेश आने वाली समस्याओं की भी जानकारी ली। विधायक राजेश नागर ने प्रबंधन देख रहे स्वामी निजामृतानंद पुरी के साथ अस्पताल परिसर का दौरा किया। उन्होंने स्वामीजी से अस्प्ताल की व्यवस्था के बारे में पता किया। वहीं अस्पताल को किसी भी प्रकार की प्रशासनिक सहायता के लिए निशंकोच बताने की बात कही।

 

विधायक नागर ने कहा कि इतना बड़ा अस्पताल हमारे तिगांव विधानसभा क्षेत्र में बन रहा है, जिसके पूरी तरह से तैयार होने के बाद स्थानीय लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार प्राप्त होगा, वहीं आस पास क्षेत्र में व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी। स्वामी निजामृतानंद ने उन्हें पेश आ रही बिजली, पानी और सड़क मार्ग की समस्याओं के बारे में बताया। जिसे जल्द से जल्द पूरा करने की उन्होंने मांग रखी। इस पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि वह सभी समस्याओंं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करेंगे। नागर ने कहा कि वह जल्द ही अधिकारियों के साथ भी अस्पताल व आसपास क्षेत्र का मौका मुआयना करेंगे, जिससे कि जल्द से जल्द दूर दराज से आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण प्रदान किया जा सके।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में आ रहे हैं। जिसके पहले अस्पताल प्रबंधन अपनी तैयारियों में लगा है, वहीं प्रशासन से भी मदद की उम्मीद कर रहा है। इस पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन को भरपूर प्रशासनिक मदद मिलेगी और उन्हें किसी प्रकार की समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी।

 

 

अमृता मठ की प्रमुख माता अमृतानंदमयी इसी महीने अस्पताल आ जाएंगी और सभी कार्यों को अंतिम रूप देंगी। प्रबंधन माता के आने से पहले लगभग सभी कार्यों को पूरा करने में जुटा है। स्वामी निजामृतानंद पुरी ने बताया कि हर दिशा से अस्पताल पहुंचने के लिए सड़क मार्ग को दुरुस्त किया जाए। विधायक राजेश नागर ने विकास संबंधी सभी समस्याओं को वह दूर करवाएंगे। नागर ने कहा कि वह सभी कार्यों को तेज गति से करवाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हम तिगांव क्षेत्र को शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में जुटे हैं और इस कार्य में सभी संस्थानों एवं व्यक्तियों के लिए हमेशा उपलब्ध हैं।

बड़े,छोटे विक्रेताओं के बीच समान प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से काम करें: मोदी

Ramgarh Bypoll:पुल और रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध, कई गांवों ने किया मतदान का बहिष्कार

Nationalist Bharat Bureau

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच और राष्ट्रीय जन जन पार्टी के नेताओं की हिना शहाब से मुलाकात

हजारो रसोइयों का मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन 31 अक्टूबर को

Nationalist Bharat Bureau

Governor Arif Mohammad Khan: बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे पटना

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी अगले हफ्ते करेंगे रूस का दौरा, पुतिन ने दिया ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने का न्योता

Nationalist Bharat Bureau

मध्यप्रदेश: रीवा में ट्रेनी विमान मंदिर के गुंबद से टकराया, पायलट की मौत

cradmin

बीएमसी चुनाव में साथ आए ठाकरे बंधु

Nationalist Bharat Bureau

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने वोटर लिस्ट घोटाला के साथ उम्र घोटाला भी किया है, चुनाव आयोग चुप क्यों है, कब कार्रवाई होगी : तेजस्वी प्रसाद यादव

यूपी में कैबिनेट विस्तार की आहट, तीसरे डिप्टी सीएम की अटकलें तेज

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment