Nationalist Bharat
खेल समाचार

IND Vs SL शेड्यूल 2023: टी20 और वनडे दोनों में भिड़ेंगी भारत और श्रीलंका, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sports

नए साल की शुरुआत के साथ ही भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे मैचों की घरेलू सीरीज खेलनी है। दोनों टीमें 3 जनवरी से 3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलेंगी। श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी आज होना है। ऐसे में टीम की घोषणा से पहले आज हम आपको भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली इस सीरीज का पूरा शेड्यूल बताएंगे।

भारत बनाम श्रीलंका सीरीज का पूरा शेड्यूल

श्रीलंकाई टीम भारत दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से करेगी। इस सीरीज का पहला मैच 3 जनवरी को मुंबई में, दूसरा मैच 5 जनवरी को पुणे में और तीसरा और आखिरी मैच 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। वहीं, इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। पहला मैच 10 जनवरी को गुवाहाटी, 12 जनवरी को कोलकाता, जबकि तीसरा और अंतिम वनडे 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

हार्दिक टी20 में कप्तान बन सकते हैं

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में हार्दिक पंड्या को टी20 कप्तान बना सकती है। इससे पहले हार्दिक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की कप्तानी की थी। इस सीरीज में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 1-0 से मात दी थी. टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही हार्दिक पंड्या को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनाने की चर्चा चल रही है। ऐसे में संभव है कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले इसकी घोषणा कर दी जाए।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए संभावित भारतीय टीम

टी20 टीम – हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, इशान किशन, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप पटेल यादव, हर्षल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और उमरेथ मलिक .

वनडे टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, इशान किशन, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, उमरान मलिक और कुलदीप यादव।

मार्को यानसन बोले—कोहली जैसे बल्लेबाज़ को सेट होने के बाद रोकना लगभग असंभव

Nationalist Bharat Bureau

जनता में भ्रम फैलाने के लिए गृहमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश रहा है विपक्ष: अशोक चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

राजद कार्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई

Nationalist Bharat Bureau

स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ के बल्लेने उगली आग, 400 रनों के रिकॉर्ड से चूके, बीसीसीआई सिलेक्टर को दिया मुंहतोड़ जवाब

cradmin

Bihar Teachers News : तिरहुत स्नातक उपचुनाव परिणाम एनडीए के लिए बड़े खतरे की घंटी

Nationalist Bharat Bureau

अंडर 15 वुमन क्रिकेट टीम में चैताली संजीत का चयन गर्व की बात:सतीश राजू

Nationalist Bharat Bureau

IPL खेलने को बेताब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को वॉर्नर ने चेताया, इस बात को लेकर किया सावधान

Nationalist Bharat Bureau

Potato-Onion Price Hike: एक बार फिर रुला सकते हैं आलू-प्याज के दाम

₹25.20 करोड़ में बिके कैमरन ग्रीन एशेज टेस्ट में शून्य पर आउट

Nationalist Bharat Bureau

चेतन आनंद को मिला मंत्री वाला बांग्ला,मंत्री बनने की चर्चा तेज़

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment