Nationalist Bharat
Other

प्रदेश में अब और भी महंगा होगा नया बिजली कनेक्शन लेना

पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन प्रदेश में बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव देने के बाद अब उपभोक्ता  सामग्रियों की दरों में भी इजाफा करने की तैयारी कर रहा है।पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने द्वारा प्रस्तावित कास्ट डाटा बुक में उपभोक्ता सामग्रियों की दरों को 15 से 20 प्रतिशत तक  बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है।हालंकि इस विषय पर अंतिम फैसला आने वाली 25 जनवरी को होने वाली सप्लाई कोड रिव्यू पैनल सब कमेटी की बैठक में होगा। कमेटी की बैठक में यदि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन का यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो राज्य में बिजली कनेक्शन लेना अब और भी महंगा हो जाएगा। गौरतलब है की पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने 2019 के बाद एक बार फिर से नया कास्ट डाटा बुक का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव के आधार पर प्रबंधन द्वारा बिजली उपभोक्ता सामग्रियों की दरों में 15 से 20 प्रतिशत तक के बढ़ोतरी का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग में दाखिल किया गया है।

इस प्रस्ताव पर सुनवाई के लिए ही आने वालो 25 जनवरी को इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कोड रिव्यू पैनल सब कमेटी की बैठक विद्युत नियामक आयोग मुख्यालय में बुलाई गई है। गौरतलब है की कास्ट डाटा बुक की दरों के आधार पर ही नए विधुत कनेक्शन की दरें निर्धारित होती हैं। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि यदि नए कास्ट डाटा बुक के लिए प्रस्तावित दरों को मंजूरी मिल गयी तो नए बिजली कनेक्शन के लिए अब और अधिक शुल्क देना पड़ेगा। उधर दूसरी तरफ नियामक आयोग द्वारा नए डाटा बुक में उपभोक्ता सामग्रियों के प्रस्तावित दरों का अध्ययन किया जा रहा है।

पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश

सांसद सुनील कुमार पिंटू ने किया केंद्रीय विद्यालय जवाहरनगर सुतिहारा का निरीक्षण

Nationalist Bharat Bureau

सही और सत्य के साथ खड़े होने का साहस दिखाने की आवश्यकता,अन्यथा अंधेरे में रहेंगे:इंद्रेश कुमार

आजमगढ़ उपचुनाव में सपा की होगी ऐतिहासिक जीत: धर्मेंद्र यादव

ब्रेकअप’ या पढ़ाई का दबाव ? कोटा के अनिकेत का सुसाइट नोट क्या कह रहा …

Nationalist Bharat Bureau

छोटी – छोटी बात पर रोने वाली लड़कियां होती है स्पेशल

Katrina Kaif और Vicky Kaushal को एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका, नेटिजन्स ने भाईजान का नाम लेकर फिर किया ट्रोल, कहा- `मैडम भूल जाती हैं कि सलमान…

Nationalist Bharat Bureau

वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

एक टूथपेस्ट करेगा अनेक समस्या का निवारण, क्लिक कर जरूर जानें