Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है:प्रो. शेफाली राय

पटना:मंगल को शैल प्रदयुम्न सोसाइटी फ़ॉर डेवलपमेंट एंड चेंज द्वारा डिटॉल इंडिया के सहयोग से चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान इंटर कॉलेज वीमेंस एसोसिएशन के तत्वावधान में पटना वीमेंस कॉलेज में शिक्षा प्राप्त कर रहे झुग्गी झोपड़ियों के बच्चों के बीच पहुँचा।यहाँ लगभग तीन सौ बच्चे एवं पचास स्लम में रह रही महिलायें शिक्षा प्राप्त कर रही है। बच्चों के बीच स्वच्छता के महत्व पर बोलते हुए शैल प्रदयुम्न सोसाइटी की निदेशक प्रो. शेफाली राय ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ ही किसी भी राज्य या देश के विकास को मापने का आधार है।एक स्वस्थ जीवन के लिये स्वच्छता आवश्यक है। एक स्वस्थ व्यक्ति ही एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज का निर्माण कर सकता है। डा. राय ने कहा कि आपके बीच डिटॉल साबुन का वितरण मात्र एक प्रतीक है, यह किसी प्रचार प्रसार के लिये नहीं वरण आपको यह बताने के लिये है कि हम सबको साफ़ सुथरा रहना चाहिये।

आई सी डबलू ए की प्रभारी सिस्टर सेलीन क्रैस्टा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि झुग्गी झोपड़ियों में, नाली और सड़क के किनारे रहने वाले हमारे आपके तरह ही मनुष्य हैं। मनुष्य-मनुष्य में कोई भेद नहीं होता। संविधान ने भी हम सबको एक समान अधिकार दिया है।प्रस्थितिवश आज कुछ लोग झोपड़ियों में रह रहे, लेकिन अच्छी शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य इनको समाज में अच्छा स्थान भी दिला सकता है।इसलिये आपको साफ़ सुथरा रहना ज़रूरी है।इस अवसर पर सिस्टर आनंदी, हिन्दी की प्राध्यापिका डा. मंजुला, सामाज सेवी रामाशीष राय, कमलेश यादव एवं अन्य शिक्षिका भी उपस्थित रहीं।

NMCH में मरीजों की जान से खिलवाड़? फर्जी डॉक्टर कर रहा था इलाज

Nationalist Bharat Bureau

शादी के आठवें दिन दूल्हे को छोड़ भागी दुल्हन, पहले भी दो पत्नी हो चुकी फरार

Nationalist Bharat Bureau

खुश रहना आपके हाथ में है

Nationalist Bharat Bureau

तेजप्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी, पेट दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया इलाज

Nationalist Bharat Bureau

ममता बनर्जी INDIA गठबंधन का नेतृत्व करने को तैयार!

16 और 17 नवंबर को होगा दो दिवसीय बिहार कैंसर कॉन्क्लेव 2024,देशभर के प्रतिष्ठित डॉक्टर लेंगे हिस्सा

Nationalist Bharat Bureau

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति दिल्ली शिफ्ट

Nationalist Bharat Bureau

कोरोना के खतरे के बीच यूपी के अस्पतालों में टीके ख़तम, बूस्टर डोज़ के लिए बढ़ रही है भीड़

स्वास्थ्य कर्मियों को ड्रेस एवं आई कार्ड के साथ अस्पताल में ड्यूटी करने का निर्देश

घुटने के जोड़ के फ्रैक्चर पर देश-दुनिया के डॉक्टरों ने साझा की नवीनतम जानकारी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment