Nationalist Bharat
राजनीति

हिना शहाब से मिले लालू,दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के परिवार को मनाने की कोशिश तेज

पटना:सिवान के पूर्व सांसद दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी और हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव 2024 में सिवान संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के बीच में चुनाव लड़ने वाली सीवान के पूर्व सांसद दिवंगत शाहबुद्दीन की विधवा हेना शहाब जल्द ही राजद में शामिल हो सकती हैं. इस सिलसिले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी हेना साहब से मुलाकात हुई है. सूत्रों के अनुसार इन तीनों नेताओं के बीच पटना के बोरिंग रोड स्थित एक वरिष्ठ राजद नेता के आवास पर मुलाकात हुई है. इस मुलाकात के दौरान राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहब को फिर से पार्टी में जोड़ने और आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति के तहत चुनाव मैदान में उतरने की रणनीति बनाई है।

 

इन नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई. सूत्रों के मुताबिक इससे पहले भी इस हफ्ते हेना साहेब दो बार लालू प्रसाद से मिल चुकी हैं. इस मुलाकात के बाद दोनों परिवारों के बीच संबंध मजबूत होने जा रहे हैं.

 

 

 

लोकसभा चुनाव 2024 में राजद को आशा के अनुरूप सिम ना मिलने के कारण का विश्लेषण करते हुए राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह पहल अच्छी हो सकती है। इससे राजद के परंपरागत वोट बैंक मुस्लिम और यादव का बेहतर गठजोड़ फिर से देखने को मिल सकता है।

 

 

दरअसल राजद प्रमुख राजद के छिटके पुराने कुनबों को एकजुट करना चाहते हैं. लोकसभा चुनावों में दोनों परिवारों के बीच खटास आ गयी थी. सीवान लोकसभा सीट से हेना शहाब ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसमें वो जदयू उम्मीदवार से पराजित हो गयी थीं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा: पहला चरण शुरू, दूसरे चरण की तारीखें घोषित

Nationalist Bharat Bureau

किशनगंज के विकास के लिए मंत्रियों,अधिकारियों और नेतागण से ताबड़तोड़ मीटिंग कर रहे हैं विधायक इज़हारुल हुसैन

Bihar Teachers News : तिरहुत स्नातक उपचुनाव परिणाम एनडीए के लिए बड़े खतरे की घंटी

Nationalist Bharat Bureau

जन सुराज पार्टी के शिवहर जिला युवा अध्यक्ष आसिफ इकबाल की प्रशांत किशोर से मुलाकात

लोकतंत्र को कमजोर करने में बिकाऊ व सिद्धांत हीन कांग्रेसी विधायकों का बड़ा रोल रहा है

Nationalist Bharat Bureau

गुजरात में बडी जित कैसे हांसल की पहली बार भेद खोला CR पाटीलने, 2024 में भी गेम प्लान

cradmin

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति दिल्ली शिफ्ट

Nationalist Bharat Bureau

अशोक चौधरी पर भड़के सीपी ठाकुर

Nationalist Bharat Bureau

देवेंद्र फडणवीस ने दो PA बने MLA

Nationalist Bharat Bureau

गहलोत को लाल डायरी के मुद्दे पर इस्तीफा देकर चुनाव मैदान में आना चाहिए-शाह

Leave a Comment