Nationalist Bharat
नौकरी का अवसरशिक्षा

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु शिक्षक महापंचायत

पटना: गर्दनीबाग (धरनास्थल ) पटना में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) ने शिक्षक महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत में महासचिव नागेन्द्र सिंह ने शिक्षकों के समस्याओं को विस्तार से रखा ।
प्रमुख समस्या :–● प्रखण्ड/पंचायत/नगर शिक्षकों को यथाशीघ्र कालबद्ध प्रोन्नति दी जाये,●राघवेन्द्र शर्मा बनाम बिहार सरकार के मामले में निर्गत आदेश के आलोक में यथाशीघ्र प्रोन्नति आदेश निर्गत किया जाये।●आठवें वेतन आयोग का गठन किया जाये।पुरानी पेंशन योजना लागू की जाये,●TRE 01,TRE 02 के बीपीएससी के शिक्षकों का सेवापुस्तिका का संधारण तथा सेन्ट्रल पे मैट्रिक्स के अनुसार वेतन भुगतान करने,●धरना-प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों को किया गया वेतन कटौती आदेश एवं दमनात्मक कार्रवाई वापस लिया जाये●शिक्षकों को 33 दिन उपार्जित अवकाश दिया जाये,● जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगायी जाये,● शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगायी जाये।
महापंचायत को भाकपा माले के विधान परिषद् सदस्या कॉo शशि यादव ने सड़क से सदन तक शिक्षकों की मांग उठाने का आश्वासन दिया और कहा कि आप का मांग बिल्कुल ही जायज है इसलिए राज्य सरकार को शीघ्र आदेश निर्गत करना चाहिए l महापंचायत को सम्बोधित करते हुये कामरेड शशि यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्या को विधान परिषद में भी उठायेंगे।

 

 

महासंघ गोप गुट के महासचिव प्रेमचन्द कुमार सिन्हा ने पुरानी पेंशन देने,BPSC से नियुक्त शिक्षकों को केंद्रीय वेतनमान यानि लेबल -6 (4200-/) वेतन देने तथा नियोजित शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति देने की मांग प्रमुखता से उठाया l
संघ के सम्मानित अध्यक्ष प्रदीप राय सहित संघ के सभी जिला सचिव ,जिला अध्यक्ष के साथ साथ राज्य कमिटी के सभी पदधारक साथी ने सम्बोधित किया ।

Bihar Teacher News:सक्षमता परीक्षा खत्म होने के बाद होगी शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग

इंटर्नशिप कैसे प्राप्त करें ?

व्यवस्था बच्चे के सपनों को कुचल देती है तो…

IIT Delhi के 53.1 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को मिले जॉब ऑफर

BPSC Candidate Protest: BPSC अभ्यर्थियों की मुख्य सचिव से मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

महिला रोजगार योजना: 31 दिसंबर अंतिम तारीख

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teachers News : तिरहुत स्नातक उपचुनाव परिणाम एनडीए के लिए बड़े खतरे की घंटी

Nationalist Bharat Bureau

One Oation One Election बिल को मोदी कैबिनेट से मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

भारत में 5G मोबाइल फोन जो इस समय ट्रेंडिंग में है

Nationalist Bharat Bureau

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में ITI पास के लिए कई पदों पर नौकरियां, जानिए सैलरी

Leave a Comment