Nationalist Bharat
शिक्षा

बाढ़ प्रभावित स्कूलों के शिक्षक आनलाइन हाजिरी से मुक्त

पटना : राज्य के बाढ़ प्रभावित सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक आनलाइन हाजिरी से मुक्त कर दिए गए हैं। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय संबंधित जिलों के जिलाधिकारी लेंगे।इसके लिए संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से अनुमोदन प्राप्त करने के निर्देश माध्यमिक शिक्षा निदेशक योगेंद्र ङ्क्षसह द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिए गए हैं। निर्देश के मुताबिक राज्य के सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को एक अक्तूबर से ई-शिक्षाकोष मोबाइल एप पर उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान की व्यवस्था लागू है। लेकिन, वर्तमान में राज्य के कई जिलों में बाढ़ के कारण कतिपय विद्यालयों का संचालन प्रभावित हुआ है। इससे इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा आनलाइन उपस्थिति दर्ज किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है।

 

ऐसे में जिलाधिकारी को केवल बाढ़ प्रभावित विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को मोबाइल एप के माध्यम से आनलाइन उपस्थिति दर्ज करने से मुक्त करने हेतु निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया जाता है। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बाढ़ प्रभावित विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक, जो मोबाइल एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज नहीं कर पा रहे हैं, की विद्यालयवार सूची तैयार की जायेगी एवं उसमें यह अंकित किया जायेगा कि किस तिथि से किस तिथि तक संबंधित प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को मोबाइल एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने से मुक्त किया जाना है। यदि बाढ़ प्रभावित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को किसी अन्य विद्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है, तो ऐसी स्थिति में संबंधित प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक द्वारा विद्यालय से बाहर की ड्यूटी दर्ज किया जायेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बाढ़ प्रभावित विद्यालयों में कार्यरत ऐसे प्रधानाध्यापक-शिक्षक, जो मोबाइल एप्प के माध्यम से उपस्थिति दर्ज नहीं कर पा रहे हैं, की विद्यालयवार सूची तैयार कर उन्हें मोबाइल एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने से मुक्त करने हेतु जिलाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त करें।

डॉ. सोबिया फातिमा ने NEET PG में हासिल की डर्मेटोलॉजी ब्रांच,लोगों ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

हमें तो सुख में साथी चाहिये दुख में तो हमारी बेटी अकेली ही काफी है

गरीबों,वंचितों,शोषितों को न्याय दिलाने के लिए आगे आएं मुस्लिम युवा:आदिल अब्बास एडवोकेट

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु शिक्षक महापंचायत

पारस एचएमआरआई अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

पत्रकार अहमद रज़ा हाशमी की दो किताबों का लोकार्पण

Nationalist Bharat Bureau

CTET Result 2023 Declared: सीबीएसई सीटेट रिजल्ट हुआ जारी, 6 लाख से अधिक पास

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

फ्लाईओवर के निर्माण का पहला डिजाइन किसने बनाया था

Nationalist Bharat Bureau

Potato-Onion Price Hike: एक बार फिर रुला सकते हैं आलू-प्याज के दाम

Leave a Comment