Nationalist Bharat
राजनीति

कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम का इस्तीफा, भाजपा के टिकट पर लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

Patna:कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम ने बुधवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को अपना इस्तीफा सौप दिया है. कांग्रेस का दामन छोड़ने वाले मुरारी गौतम अब भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाते नजर आ सकते हैं. चेनारी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का कमल खिलाने के लिए मुरारी गौतम पिछले लंबे अरसे के लगे हैं और इसी क्रम में उन्होंने कांग्रेस से अधिकारिक रूप से दूरी बनाते हुए विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है.
12 फरवरी 2024 को नीतीश कुमार सरकार के बहुमत परीक्षण के दौरान ही मुरारी गौतम ने बगावत किया था. कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने तब अपनी पार्टी के व्हिप के खिलाफ जाकर नीतीश कुमार को समर्थन किया था. इसके पहले वर्ष 2020 में मुरारी गौतम बिहार विधानसभा चुनाव में चेनारी से जनता दल यूनाईटेड के ललन पासवान को 18003 मतों से हराकर विधानसभा पहुंचे थे. अब वे भाजपा के प्रत्याशी के रूप में इस सीट पर चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में हैं.

बिहार में 17 अप्रैल 2026 से जनगणना

मुंबई कांग्रेस की 10 सूत्री ‘वाइप आउट पॉल्यूशन’ योजना जारी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में भी खेला होने की पूरी गुंजाइश,बस इंतज़ार…

Nationalist Bharat Bureau

विश्व के सभी देश अपने यहां रहने वाले अल्पसंख्यकों को दें सुरक्षा व सम्मान:मौलाना महमूद मदनी

मुर्गी पर काहे तोप चला रहे हैं नीतीश जी

मणिपुर उपद्रवी हिंसा में बिहार के दो लोगों की हत्या से सीएम नीतीश मर्माहत

Nationalist Bharat Bureau

अहमद पटेल सूत्रधार,तीस्ता किरदार टारगेट पर तत्कालीन गुजरात सरकार ?

Nationalist Bharat Bureau

सिरसा का आरोप: पंजाब में आप सरकार ने किसानों को पराली जलाने पर मजबूर किया

नीतीश कुमार ने हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर खेला नया कार्ड ?

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment