Nationalist Bharat
विविध

डिम्पी गर्ग के कार्यकाल में रेल सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद:बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन

पटना।बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन ने पूर्व मध्य रेल के नवनियुक्त महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग को पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी है। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि उनके कार्यकाल में पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में रेल सुविधाओं और बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव तथा कम से कम 16 बोगियों वाली मेमू ट्रेनों के परिचालन की मांग भी एसोसिएशन ने रखी है।एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक वीरेंद्र प्रसाद शर्मा, अध्यक्ष अवध बिहारी पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार, महासचिव शोएब कुरैशी समेत अखिलेश कुमार सिंह, उमेश प्रसाद, संजय सहाय, नवीन प्रकाश सिन्हा, विद्या भूषण सिंह, अशोक कुमार सिंह, दिलीप कुमार, मोहम्मद सज्जाद आलम, मोहम्मद सिद्दीक, जय शंकर प्रकाश, संजीत कुमार, एम.आई. सिद्दीकी, अधिवक्ता गौतम शाह, गुलाम सरवर आजाद, रामजी प्रसाद और अस्तानंद सिंह ने श्री गर्ग को शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन ने कहा कि पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रेनों के ठहराव में वृद्धि और पर्याप्त क्षमता वाली मेमू ट्रेनों का परिचालन समय की मांग है। विशेष रूप से कम से कम 16 बोगियों वाली मेमू ट्रेनों के परिचालन से दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा के 1990 बैच के अधिकारी डिम्पी गर्ग ने मंगलवार को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले वे उत्तर रेलवे, नई दिल्ली में प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता के पद पर कार्यरत थे। श्री गर्ग अपने बैच के टॉपर और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं तथा उन्हें रेलवे में 32 वर्षों से अधिक का अनुभव है।अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने रेलवे के बुनियादी ढांचे, रोलिंग स्टॉक, परिचालन, संरक्षा, योजना और नीति निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां संभाली हैं।डिम्पी गर्ग उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता, अपर मंडल रेल प्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी और प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली है।वह रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) में अपर महाप्रबंधक तथा रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके व्यापक प्रशासनिक एवं तकनीकी अनुभव को देखते हुए बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में पूर्व मध्य रेल के विकास को नई गति मिलेगी और दैनिक रेल यात्रियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर सकारात्मक पहल होगी।

दिल्ली-NCR में पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी, बारिश का भी अनुमान

तालिबान के राज में टीवी एंकर सड़क पर खाना बेचने पर मजबूर

एक बार फिर लालू-राबड़ी परिवार में गूंजेगी किलकारी,बाप बनने वाले हैं तेजस्वी

Nationalist Bharat Bureau

दलितों के बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा,स्कॉलरशिप देगी AAP सरकार

Nationalist Bharat Bureau

पत्रकारिता को चाटुकारिता से बचाना होगा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला 12 दिसंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में,अभिलाषा शर्मा ने लिया तैयारियों का जायज़ा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में थाने से लेकर अंचल तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

एक मजदूर का दर्द:मरने से डर लगता है कि कहीं दूसरी दुनियाँ में भी मजदूर न बन जाऊं!

Nationalist Bharat Bureau

द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ स्पाइस जेट

सरस मेला के माध्यम से बिहार की लोक संस्कृति ने भी नई अंगड़ाई ली

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment