Nationalist Bharat
विविध

फाउंडेशन स्कूल पटना में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को बाल साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

पटना: बच्चों को बढ़ते साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और डिजिटल दुनिया के प्रति उन्हें जिम्मेदार बनाने के उद्देश्य से फाउंडेशन स्कूल, पटना में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘साइबर सिक्योर बिहार’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों और उनसे बचने के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में अभियान प्रमुख अभिनव दास, स्कूल की प्राचार्य मोनिका दत्त मिश्रा, महिला थाना, पटना की थानाध्यक्ष शाइमा परवीन तथा महिला थाना की डीएसपी ने विद्यार्थियों से संवाद किया।

अभियान प्रमुख अभिनव दास ने विशेष प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को बाल साइबर अपराध, साइबर बुलिंग, फर्जी पहचान, सोशल मीडिया ठगी, ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी, संदिग्ध लिंक और निजी जानकारी के दुरुपयोग जैसे खतरों के बारे में सरल उदाहरणों के साथ जानकारी दी।उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अपनी तस्वीर, मोबाइल नंबर, पता, स्कूल से संबंधित जानकारी, पासवर्ड और ओटीपी जैसी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। साथ ही किसी संदिग्ध लिंक या संदेश पर बिना सत्यापन के क्लिक या कार्रवाई नहीं करने की अपील की।अभिनव दास ने कहा कि आज बच्चे डिजिटल दुनिया के सबसे सक्रिय उपयोगकर्ताओं में हैं। ऐसे में इंटरनेट का इस्तेमाल करने के साथ-साथ सुरक्षित रहना सीखना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि ऑनलाइन किसी भी परेशानी का सामना होने पर उसे छिपाने के बजाय तत्काल माता-पिता, शिक्षक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को इसकी जानकारी दें।

महिला थाना, पटना की थानाध्यक्ष शाइमा परवीन ने विशेष रूप से बालिकाओं से जुड़े साइबर अपराधों और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया।उन्होंने फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, निजी तस्वीरों के दुरुपयोग, ऑनलाइन उत्पीड़न, धमकी और साइबर स्टॉकिंग जैसी घटनाओं के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की ऑनलाइन परेशानी होने पर डरने या मामले को छिपाने के बजाय तत्काल अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को इसकी जानकारी देनी चाहिए।स्कूल की प्राचार्य मोनिका दत्त मिश्रा ने विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम में मिली साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी को अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी साझा करने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक लोग ऑनलाइन अपराधों के प्रति जागरूक हो सकें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच साइबर सुरक्षा प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया “रुकें, सोचें, सत्यापित करें, फिर कार्रवाई करें।”इसके साथ ही विद्यार्थियों को बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर वित्तीय ठगी होती है तो वह तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकता है।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित, सतर्क और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाना रहा।

गर्दिश में हूं आसमान का तारा हूं …..

Nationalist Bharat Bureau

जीविका, ममता, आशा को सरकारी नौकरी, हम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 9 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Nationalist Bharat Bureau

पत्रकारिता को चाटुकारिता से बचाना होगा

Nationalist Bharat Bureau

पांचवी रामदेव महतो मेमोरियल ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 27 से 29 दिसंबर तक

Nationalist Bharat Bureau

मछली खाओ ईनाम पाओ प्रतियोगिता 8 जनवरी को

सौ साल के रेणु

Free में मिल सकता है VIP नंबर, ये टेलीकॉम कंपनी दे रही है Free में VIP नंबर, ये है तरीका

शराबबंदी से परेशान 2 करोड़ का भैंसा, बिक्री के लिए पहुंचा सोनपुर मेला,चमक पड़ रही है फीकी

Nationalist Bharat Bureau

देश में सर्वाधिक 29 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी बिहार में,महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा बदलाव

Nationalist Bharat Bureau

सुख समृद्धि के लिए घर के मुख्य द्वार पर करें ये उपाय

Leave a Comment