मनेर शरीफ: खानकाह मनेर शरीफ में पीर-ए-तरीकत, रहबर-ए-शरीयत हजरत मखदूम आलम सैयद शाह इनायतुल्लाह फिरदौसी (रहमतुल्लाह अलैह) का उर्स मुबारक 4 नवंबर 2026, बुधवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर खानकाह मनेर शरीफ में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी जानकारी उर्स के आमंत्रण पोस्टर के माध्यम से दी गई है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे कुरानख्वानी से होगी। इसके बाद जोहर की नमाज के बाद मिलाद शरीफ का आयोजन किया जाएगा। मिलाद शरीफ के पश्चात आम लंगर का इंतजाम रहेगा। वहीं, दोपहर 3:30 बजे चादरपोशी और कुलख्वानी की रस्म अदा की जाएगी।उर्स का आयोजन इस्लामी कैलेंडर के 23 जमादिउल अव्वल 1448 हिजरी के अवसर पर किया जा रहा है। आयोजन के जरिए अकीदतमंदों को हजरत मखदूम आलम की धार्मिक और रूहानी शिक्षाओं को याद करने तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया जाएगा।इस मौके पर खानकाह मनेर शरीफ के सज्जादानशीं सैयद शाह तारिक इनायतुल्लाह फिरदौसी ने तमाम अकीदतमंदों से उर्स के कार्यक्रमों में शिरकत कर सवाबे दारैन हासिल करने की अपील की है।

