Nationalist Bharat
राजनीति

कोर्ट ने नोटबंदी को सही माना, इसका मकसद गरीब कल्याण था : SC के फैसले पर BJP

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और कहा कि कोर्ट ने नोटबंदी को सही माना है, इसका मकसद गरीब कल्याण था.

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने आज कहा कि केंद्र सरकार के 2016 में 500 और 1000 रुपये की श्रृंखला वाले नोट बंद करने के फैसले को अनुचित नहीं ठहराया जा सकता. न्यायमूर्ति एस. ए. नज़ीर की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने कहा कि इस संबंध में फैसला भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) और सरकार के बीच विचार-विमर्श के बाद किया गया. वहीं बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने आज कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया और कहा है कि कोर्ट ने नोटबंदी को सही माना, इसका मकसद गरीब कल्याण था. सुप्रीम कोर्ट ने 2016 के सरकार के फैसले को सही मानते हुए सभी सवालों को खारिज कर दिया है. आज एक बात बीजेपी के मंच से जरूर कहना चाहता हूं कि कांग्रेस ने देश भर में कितना हल्ला किया था. राहुल गांधी ने तो विदेशों में भी विरोध करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी.
रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि भारत आज डिजिटल ट्रांजकशन में दुनिया का नेता बना है. नोटबंदी के बार 2 लाख 38 हजार सेल कंपनिया पकड़ी गई. इनफॉर्मल सेक्टर का दखल भारत की इकोनॉमी से 20 से 80 फीसदी तक बंद हुआ है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा हैं की सरकार ये फैसला ले सकती है और आरबीआई ने ये कहा की हमसे बात हुई थी. ये फैसला ब्लैक मनी पर रोक लगाने के लिए गया था. सुप्रीम कोर्ट ने सभी फैसले को सही पाया यानी किसी नियम का कोई उलंघन नहीं किया गया है. इस बात को कोर्ट ने माना है. एक जज ने अपना डिसेंट नोट लगाया है, लेकिन उन्होंने भी सरकार की नीयत पर कोई टिप्पणी नहीं की है. कश्मीर में पत्थरबाजी समाप्त हो गई क्योंकि….. आतकवादियों की फंडिग बंद हो गई.
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के सवालों का जवाब देते हुए रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि उनकी टिप्पणियों पर क्या बात करूं मैंने तो सभी तथ्य सामने रख दिया है. उनके जवाब में यही कह सकता हूं कि (एक अखबार की ख़बर को दिखाते हुए) कि एक कंपनी के सेटअप से 50 हजार लोगों को नौकरी मिली….ऐसे बहुत उदाहरण है.

महाराष्ट्र:किस्सा कुर्सी का लेकिन कुर्सी किसकी

तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर सम्राट चौधरी का तंज — “ये गप्प मारने वाले लोग हैं”

सत्ता में आते ही राहत:बेनामी संपत्ति मामले में अजित पवार के खिलाफ लगे आरोप खारिज

देश में सर्वाधिक 29 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी बिहार में,महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा बदलाव

Nationalist Bharat Bureau

उपराष्ट्रपति चुनाव – किसके साथ जाएगी बीजेपी कौन होगा उम्मीदवार

Nationalist Bharat Bureau

लद्दाख के लोगों की दबाई जा रही है आवाज : राहुल

कोलकाता में बीएलओ का उग्र विरोध प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

बेरोजगारी और मतदाता सूची की गड़बड़ियों से बढ़ी चुनौती, बिहार चुनाव में मोदी सरकार और NDA पर दबाव

Nationalist Bharat Bureau

जदयू के बाद अब बीजेपी में भी बगावत पर गाज, कहलगांव विधायक पवन यादव 6 साल के लिए निष्कासित — अनुशासनहीनता पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस को राहत, बोले नेता– राजनीतिक प्रतिशोध की कहानी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment