Nationalist Bharat
Entertainment

जाह्नवी असहज होकर गाड़ी में बैठीं, फैन फोटो लेने के लिए काफी करीब पहुंचा

जाह्नवी कपूर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। इन सबके बीच एक बार फिर एक्ट्रेस का एक ऐसा वीडियो जोरों से शेयर किया जा रहा है। हालांकि इस बार जाह्नवी इस वीडियो में थोड़ी अनकम्फर्टेबल नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस जाह्नवी को जिम के बाहर स्पॉट किया गया। इस बीच पैपराजी ने हर बार की तरह उन्हें घेर लिया। एक्ट्रेस वहां पोज दे रही थीं तभी अचानक भीड़ में से एक शख्स निकला और जाह्नवी के पास उनकी फोटो क्लिक करने लगा। यहां, जाह्नवी थोड़ा असहज हो जाती है, जब वह उस लड़के से दूर रहने के लिए अपने पीछे रखा कुंडा पकड़ लेती है, जब वह उनके बहुत करीब होता है। वीडियो को देखकर लगता है कि जाह्नवी काफी असहज महसूस कर रही हैं।

यही वजह थी कि इसके बाद वह अपनी कार में बैठ गईं और बिना रुके वहां से निकल गईं। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘लड़की को फोटो की वजह से अनकम्फर्टेबल मत बनाओ’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘कोई भी लड़की अगर कोई अजनबी उसके इतने करीब आ जाए तो वह अनकम्फर्टेबल हो जाएगी। फैंस को यह भी पता होना चाहिए कि फोटो लेते समय वह इतनी दूरी बनाए रखें कि कोई असहज महसूस न करे। इन सबके बीच कुछ लोग जाह्नवी को ट्रोल करते भी नजर आए। इसमें एक यूजर ने लिखा है कि, ‘वह इतने करीब भी नहीं गया, जितना वह रिएक्ट कर रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जब वे ऐक्टर्स के करीब आ सकते हैं तो अपने फैन्स के करीब क्यों नहीं आ सकते जिन्होंने उन्हें बनाया है। मुझे उस आदमी के लिए बुरा लग रहा है।’

करण कुंद्रा की कितनी मोहब्बत है के 14 साल पूरे हुए ! अभिनेता ने लिखा एक इमोशनल नोट।

cradmin

पानी पानी हुआ पटना, बाढ़ का नजारा,पानी में तैरते दिखे लोग

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करे सरकार:भाकपा

जनता में भ्रम फैलाने के लिए गृहमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश रहा है विपक्ष: अशोक चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

मंगलुरु के पृथ्वीराज ने थाईलैंड की मोंटाकन से मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की

बोनी कपूर की ‘थुनिवु’ को फ्रांसीसी सम्मान’ फ्रांस में प्रतिक्रिया गजब मिला है!

cradmin

एलन मस्क और निचोड़ेंगे X यूजर की जेब!

Nationalist Bharat Bureau