Nationalist Bharat
राजनीति

किसी को भी कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भावना को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जा सकती: इरशाद अली आजाद

पटना : बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के महासचिव और बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली आजाद ने बिहार में धार्मिक यात्रा को महज सुर्खियां बटोरने की रणनीति करार दिया और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार धर्म, जाति, क्षेत्र और भाषा से परे विकास के पथ पर है और सभी वर्गों की अपेक्षाएं बिना भेदभाव के पूरी हो रही हैं।
जनता दल यूनाइटेड के महासचिव ने कहा कि हाल ही में एक आईएएस अधिकारी को भ्रष्टाचार के मामले में जेल भेजा गया है जो इस बात का सबूत है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता फैलाने वालों से कोई समझौता नहीं करते हैं ताकि बिहार सांप्रदायिक सद्भावना के साथ विकास के पथ पर अग्रसर रहे।

बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ने बिहार के लोगों, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी को भी इससे छेड़छाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी .

जनता दल यूनाइटेड के नेता ने कहा कि कुछ लोग अपने अस्तित्व को बचाने और लोगों को गुमराह करने के लिए कुछ भी करेंगे लेकिन सूबे में शांति-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार में यह साबित कर दिया है ।

जनता दल यूनाइटेड के पूर्णिया कमिश्नरी के संगठनात्मक प्रभारी इरशाद अली आजाद ने राज्य की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन को चरों सीटें मिलेंगी और जीत होगी.

घर-घर कांग्रेस की विचारधारा पहुँचाना हमारा लक्ष्य : राजेश राम

Nationalist Bharat Bureau

संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी अध्यक्ष, मिथिलांचल के कद्दावर नेता को बड़ी जिम्मेदारी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में खुला भाई-भतीजावाद: एडवोकेट प्रांजल सिंह

Nationalist Bharat Bureau

समाज शक्ति पार्टी ने मोहम्मद नियाज अहमद को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

उप चुनाव में सभी चार सीटों पर महागठबंधन की होगी जीत: भाकपा

कांग्रेस ने अपने नेताओं के खर्चे कराए कम ये सुविधा देने से किया इंकार

प्रशांत किशोर ने परिवारवाद को लेकर जारी किया आंकड़ा,लालू-रामविलास के साथ सम्राट चौधरी को भी लपेटा

Nationalist Bharat Bureau

संभल में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी:सम्राट चौधरी

पटना के आकाशवाणी रोड और बैंक कॉलोनी रोड में जल-जमाव और टूटे चेम्बर से जनता परेशान, स्थानीय विधायक पर लापरवाही का आरोप

पारस एचएमआरआई अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment