Nationalist Bharat
विविध

सोनपुर मेले में धमाल मचा रहा अनंत सिंह का लाडला घोड़ा

हाजीपुर:बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह जिस तरह से अपनी बातों के लिए जाने जाते हैं, ठीक उसी तरह इन दिनों उनका लाडला सोनपुर मेले में प्रसिद्ध हो गया है। बात हो रही इनके दिल के बेहद करीब घोड़े की जो सोनपुर मेले में प्रदर्शनी के लिए लाया गया है। आलम यह है कि अनंत सिंह का लाडला सोनपुर मेले के आकर्षण का केंद्र बन गया है। 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौडऩे वाला लाडला अनंत ङ्क्षसह के इतने करीब है कि पूर्व विधायक खुद हर घंटे फोन कर उसका हाल-चाल अपने लोगों से पूछते रहते हैं। अनंत सिंह का लाडला ना सिर्फ तेज रफ्तार दौड़ता है, बल्कि वह अब तक कई रेस भी जीत चुका है।
अनंत सिंह के घोड़े को लेकर सोनपुर मेला पहुंचे प्रवीण सिंह ने बताया कि लाडला पिछले 6-7 सालों से उनके पास है और इसको लेकर अनंत ङ्क्षसह काफी संवेदनशील रहते है और यही वजह है कि हर घंटे अनंत सिंह अपने लाडले की खबर फोन से लेते रहते हैं। इतना ही नहीं वीडियो काल कर अपने घोड़े को भी अनंत सिंह हर घंटे देखते हैं। अनंत सिंह ने फोन पर ही अपने लोगो को बताया कि वह अपने लाडले से मिलने 16 नवंबर को सोनपुर मेला पहुंचने वाले है। प्रवीण सिंह ने बताया कि लाडला जितनी रफ्तार बिहार में किसी घोड़े की नहीं है और इस रफ्तार के घोड़े की कीमत कम से कम 20 लाख रुपया है। हालांकि लाडला को बेचना नहीं है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि, देश में मिसाल: इरशाद अली आज़ाद

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव मुकेश रोशन को अपनी गाड़ी में लेकर महुआ पहुंचे

Nationalist Bharat Bureau

Father’s Day 2023:पिता उस साए का नाम है जो बच्चों की खुशी के लिए हर दर्द सह कर भी मुस्कुराता है

Nationalist Bharat Bureau

एलन मस्क और निचोड़ेंगे X यूजर की जेब!

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: योग्य उम्मीदवारों की कमी के कारण BPSC ने वैकेंसी वापस ली

Nationalist Bharat Bureau

आम से लेकर खास के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है सरस मेला

Nationalist Bharat Bureau

11वां एआरओआई एस्ट्रो शिक्षण पाठयक्रम आयोजित

पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश

“मैं उन अनमोल पलों को फिर से बनाने में असमर्थ हूँ, लेकिन में हमेशा उन यादों को सजा के रखूंगी ” – मानसून के मौसम पर अभिनेत्री ज्योति सक्सेना

Leave a Comment