Nationalist Bharat
शिक्षा

नियोजित शिक्षक जिस जगह पर काम कर रहे हैं वहीं काम करते रहेंगे:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

नियोजित शिक्षक जिस जगह पर काम कर रहे हैं वहीं काम करते रहेंगे:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Bihar News :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि नियोजित शिक्षक जिस स्थान पर कार्यरत हैं, वहीं काम करते रहेंगे। उन्होंने 1,14,138 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। सीएम ने कहा कि शिक्षकों को स्थानांतरण को लेकर होने वाली परेशानियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इससे एक दिन पहले ही पटना हाई कोर्ट ने शिक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापना पर बड़ा आदेश जारी किया था। कोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार को तीन सप्ताह के भीतर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया था। कोर्ट के इस आदेश के बाद मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि सभी नियोजित शिक्षक अपने वर्तमान कार्यस्थल पर ही काम करते रहेंगे।

पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने 200 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। अन्य जिलों में यह वितरण कार्यक्रम जिला और प्रखंड स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। प्रमंडलीय मुख्यालयों में डीएम और प्रमंडलीय आयुक्त को समारोह में शामिल करने की योजना है, जबकि शेष शिक्षकों को उनके ब्लॉक मुख्यालयों पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

नए साल पर भारत में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें

Nationalist Bharat Bureau

हैदराबाद में AMP ने राष्ट्रीय प्रतिभा का छठा संस्करण लॉन्च किया

कितने घंटे वैलिड रहता है जनरल टिकट?

Nationalist Bharat Bureau

मदरसा रिजविया फैजुल उलूम में समारोह,कमर मिस्बाही को सम्मान

शमायल अहमद की भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात

बिहार के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास अनिवार्य

Nationalist Bharat Bureau

गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने बिहार के दौरे पर आ सकते हैं

Nationalist Bharat Bureau

सफलता पाने के लिए धैर्य के साथ हमेशा प्रयासरत रहना जरूरी: बीपीएससी टॉपर्स

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु शिक्षक महापंचायत

बिहार बोर्ड ने जारी की 2026 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा तिथियां, देखें पूरा शेड्यूल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment