Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

घुटने के जोड़ के फ्रैक्चर पर देश-दुनिया के डॉक्टरों ने साझा की नवीनतम जानकारी

पटना। पटना में आयोजित 34वें कंटिन्युयिंग ऑर्थोपेडिक एजुकेशन कार्यक्रम (सीओई) का रविवार को सफल समापन हो गया। पारस एचएमआरआई और ऑर्थोपेडिक रिसर्च एंड एजुकेशन फाउंडेशन इंडिया (ओआरईएफ) के संयुक्त तत्वावधान में होटल लेमन ट्री में आयोजित हुआ था। यह कार्यक्रम बिहार आर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा समथिॅत था इस कार्यक्रम में देशभर के प्रमुख हड्डी रोग विशेषज्ञों के साथ चीन और थाइलैंड के डॉक्टरों ने भी ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लिया।

डॉ. जॉन मुखोपाध्याय डायरेक्टर ऑर्थोपेडिक, डॉ.ए.ए हई डायरेक्टर जेनेरल सर्जरी, अनिल कुमार फेसिलिटी डायरेक्टर ,डॉ. (प्रो.) डी. के. तनेजा मेम्बर सेक्रेटरी, डॉ. अनिल कुमार अध्यक्ष बिहार अर्थोपेडिक एशोसियेशन और डॉ. जानकी शरण भदानी आयोजन सचिव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आरम्भ किया।

ओआरईएफ के चेयरमैन और आयोजन अध्यक्ष डॉ. जॉन मुखोपाध्याय ने बताया कि 1983 में पद्म भूषण डॉ. (प्रो.) बी. मुखोपाध्याय द्वारा शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य हड्डी रोग विशेषज्ञों के ज्ञान और कौशल को उन्नत करना है। अंतरराष्ट्रीय सत्र में चीन और थाइलैंड के डॉक्टरों ने उन्नत फ्रैक्चर प्रबंधन और नवीनतम तकनीकों पर ऑनलाइन प्रेजेंटेशन दिया। आयोजन के दौरान उपस्थित विशेषज्ञों ने हड्डी रोग सर्जनों को नई तकनीकों और उपचार विधियों से अवगत कराने के उद्देश्य से अपने अनुभव साझा किए।

इस बार कार्यक्रम का मुख्य विषय “घुटने के जोड़ के आसपास के फ्रैक्चर” रहा, जिस पर विशेषज्ञों ने अपने अनुभव और आधुनिक तकनीकों पर विचार साझा किए। दो दिवसीय इस आयोजन में इंदौर के डॉ. (प्रो.) डीके तनेजा, कोलकाता के डॉ. राजीव चटर्जी, मुजफ्फरनगर के डॉ. मुकेश जैन, गंगा हॉस्पिटल कोयंबटूर के डॉ. दीन दयालन, और एम्स दिल्ली के डॉ. विवेक त्रिखा, अंतरराष्ट्रीय सत्र में चीन, थाइलैंड और बिहार के अनुभवी विशेषज्ञ ने उन्नत फ्रैक्चर प्रबंधन और नवीनतम तकनीकों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

पारस एचएमआरआई के फैसिलिटी डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि पटना के लिए यह गर्व की बात है कि ऐसा उच्चस्तरीय आयोजन यहां हुआ। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम चिकित्सा जगत में तकनीकी प्रगति पर ध्यान केंद्रित करेगा और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

ब्रेन ईटिंग अमीबा: क्या आप ब्रेन ईटिंग अमीबा के बारे में जानते हैं? देखिए कितनी अजीब है ये बीमारी

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला सशक्त बिहार एवं विकसित बिहार की परिकल्पना को साकार कर रहा है

Nationalist Bharat Bureau

पांचवी रामदेव महतो मेमोरियल ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 27 से 29 दिसंबर तक

Nationalist Bharat Bureau

जानिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए क्या खाएं

स्कूल छोड़कर घर के लिए सब्जी लाने चले गए मास्टर साहब,वीडियो कॉल में खुली पोल

Nationalist Bharat Bureau

चिरोंजी के फायदे: पेट की बीमारियों, माइग्रेन से छुटकारा पाएं और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखें।

cradmin

लक्षण जानकर स्ट्रोक से अपने नजदीकियों की बचाएं जान:प्रो (डॉ) जेड आजाद

मणिपुर उपद्रवी हिंसा में बिहार के दो लोगों की हत्या से सीएम नीतीश मर्माहत

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव मुकेश रोशन को अपनी गाड़ी में लेकर महुआ पहुंचे

Nationalist Bharat Bureau

गोवा के राज्यपाल ने कैंसर और डायलिसिस रोगियों को वित्तीय सहायता प्रदान की

Leave a Comment