Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

सफाई कर्मियों के सम्मान, सुरक्षा व अधिकार के लिए चलेगा महाअभियान

पटना:सफाई कर्मियों के सम्मान, सुरक्षा व अधिकारों पर बढ़ते हमले, समाप्त नियमित पदों की पुनर्बहाली, दैनिक सफाई कर्मियों का नियमितीकरण आदि निकाय कर्मियों के अन्य सवालों पर स्थानीय दरोगा राय पथ स्थित ऐक्टू राज्य कार्यालय में बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। राज्य अध्यक्ष आरएन ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में नगर निगमों, नगर परिषदों व नगर पंचायतों में ग्रुप – डी के सफाई कर्मियों की हजारों नियमित पद को राज्य सरकार द्वारा समाप्त कर दिए जाने के कारण उनका नियमितीकरण नहीं किए जाने पर घोर आक्रोश व्यक्त किया गया।

महासंघ के राज्य महासचिव चंद्रशेखर कुमार ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि 20 वर्षों (कुछ दिनों को छोड़कर) से बिहार में एनडीए की सरकार है और नगर विकास मंत्री लगातार भाजपा कोटे से ही रहा है। इसी बीच ही, वर्षों से स्वीकृत आ रहे नियमित पदों को समाप्त कर कर्मियों के नियमितीकरण का मार्ग बंद कर दिया गया है। सरकार दलित – महादलित के विकास और उत्थान की बात करती है किन्तु व्यवहार में यही दिखाई दे रहा है कि नगर निकायों में दैनिक मजदूरी, संविदा तथा आउटसोर्स पर कार्यरत उसी समुदाय के लोगों का विकास और उत्थान रोका जा रहा है।
उन्होंने बताया कि भाजपा-नीतीश के सरकार में कमजोर तबके से आए इन हजारों सफाई कर्मियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकार पर लगातार हमले हो रहें है। बैठक ने इसके खिलाफ पूरे राज्य में महाअभियान चलाने का निर्णय लिया है। समाप्त किए गए नियमित पदों की पुनर्बहाली और सफाई कर्मियों के नियमितीकरण के लिए, पूरे राज्य में सफाई कर्मी हर स्तर पर एनडीए सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करेंगे।

बैठक में राज्य अध्यक्ष आरएन ठाकुर, राज्य उपाध्यक्ष श्यामलाल प्रसाद, राज्य महासचिव चंद्रशेखर कुमार, राज्य सचिव चंद्रकिशोर प्रसाद व मुख्तार अहमद खां, महेश दास, मनोज रविदास, श्यामबाबू कुमार, रामशंकर झा, राजेश कुमार, राजाराम, दीपक कुमार राम आदि राज्य के विभिन्न निकायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

किडनी की पथरी होने पर करे इन चीजों का सेवन, मिलेगा आराम

बिहार सरकार का ऐतिहासिक फैसला: हर गांव में खेल का मैदान होगा

Nationalist Bharat Bureau

पत्रकार मोहम्मद तबरेज़ की माता का निधन,पत्रकारों ने व्यक्त किया शोक

रक्तदान: जान लें कि रक्तदान से कैंसर का खतरा कम होता है, लेकिन फिर भी इसके कई फायदे हैं

cradmin

यूनिक्योर यूनानी हेल्थ केयर सेंटर के तीसरे ब्रांच का न्यू अजीमाबाद कॉलोनी में उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

गर्मी में लीजिये सर्दियों का आनंद,जाइये हिल स्टेशन घूमने

कोरोना से बचाव में मददगार हैं पौष्टिक आहार:डॉक्टर शकील अहमद

Nationalist Bharat Bureau

’वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’ कॉन्फ्रेंस के सिलसिले में डॉक्टरों की टीम की अमीर शरीयत से मुलाकात

बिहार सरस मेला परवान पर,आयोजन के दस दिन पुरे,9 दिनों में 9 करोड़ से अधिक की खरीद बिक्री

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment