Nationalist Bharat
राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजयुमो ने किया यज्ञ-हवन, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की

पटना:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर बिहार भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पटना के बोरिंग रोड चौराहा स्थित शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया।भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष  जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घ और यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना कर दिन का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा, “परमपिता परमेश्वर से हमारी प्रार्थना है कि वे प्रधानमंत्री जी को अनंत ऊर्जा और असीम शक्ति प्रदान करें, ताकि वे अपने अदम्य संकल्प, अटूट समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ माँ भारती की सेवा में निरंतर लगे रहें। प्रधानमंत्री जी का सम्पूर्ण जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए प्रतिबद्धता का प्रेरणापुंज है।उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा उनके जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मना रहा है और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से इसे सार्थक बना रहा है।

 

इस अवसर पर बिहार सरकार की माननीय मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह , विधान परिषद सदस्य  संजय मयूख, भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  मनीष सिंह, कार्यक्रम संयोजक  राहुल देव, सह-संयोजक प्रशांत शेखर , प्रदेश उपाध्यक्ष  पिंकू मेहता, कुलभूषण , अभिषेक बंटी , प्रदेश मंत्री मुकेश यादव, सह-कोषाध्यक्ष आनंद शेखर , शिवम् सिंह , गौतम यादव , नवीनतम कुणाल , रवि चौधरी , वरुण राज सिंह , वरुण सिंह , रविन्द्र कुमार , ऋषभ नारायण  सहित भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

शिवपाल बन सकते है सपा के महासचिव, बेटे आदित्य को भी मिल सकती है महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी

cradmin

Gujarat Assembly Election: ‘चाहता हूं नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ें’… वेरावल की रैली में बोले पीएम मोदी

Nationalist Bharat Bureau

दो तस्वीरें,,कहानी एक जैसी

महाराष्ट्र में BJP और कांग्रेस का अप्रत्याशित गठबंधन

एनडीए में शामिल होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आशुतोष सिंह की बधाई

कर्मचारियों – शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल को शुभकामना दे मायावती ने बढ़ाया सियासी पारा

नीतीश कुमार की स्पीड से विपक्ष परेशान

Nationalist Bharat Bureau

आईआईएमएस में अराजकता का माहौल,कुप्रबंधन से निजात दिलाये सरकार:शशिरंजन यादव

मोहम्मद जफर हसन ऑल इंडिया ओलमा बोर्ड बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment