Nationalist Bharat
शिक्षा

साइबर सिक्योर बिहार’ अभियान के तहत एलिमेंट्री स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भागलपुर:‘साइबर सिक्योर बिहार’ अभियान के अंतर्गत नगर स्थित एलिमेंट्री स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया से जुड़े जोखिमों के प्रति जागरूक करना तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग बनाना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिटी एसपी, भागलपुर एवं अभियान प्रमुख अभिनव दास, पंडित हरि नारायण शुक्ला फाउंडेशन के सचिव राजेश कुमार शुक्ला, साइबर डीएसपी प्रेरणा सिंह, प्रोफेसर राकेश, पत्रकार एवं स्तंभकार अविकल नारायण शुक्ला, वार्ड पार्षद सरिता देवी सहित सुल्तानगंज थाना एवं साइबर थाना, भागलपुर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।अपने संबोधन में सिटी एसपी ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से अनजान लिंक पर क्लिक करने से होने वाले नुकसान और साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के प्रति सावधान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसकी सत्यता जांचने की अपील की।

 

साइबर सिक्योरिटी अभियान प्रमुख अभिनव दास ने विद्यार्थियों को बाल साइबर अपराध, सोशल मीडिया ठगी, निजी जानकारी साझा करने के खतरों और डिजिटल फुटप्रिंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंटरनेट पर हमारी छोटी-सी लापरवाही भी भविष्य में गंभीर परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल के दौरान सावधानी बरतना और अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।वहीं, साइबर डीएसपी प्रेरणा सिंह ने साइबर बुलिंग, डिजिटल अरेस्ट, निजी तस्वीरों से छेड़छाड़ एवं उनके दुरुपयोग जैसे गंभीर साइबर खतरों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस की सहायता लेने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान सिटी एसपी भागलपुर, अभिनव दास एवं साइबर डीएसपी प्रेरणा सिंह को ‘पंडित हरि नारायण सम्मान’ से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा विषय पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी भी लगाई, जिसकी उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसके अलावा विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा पर आधारित एक प्रशंसनीय एवं ज्ञानवर्धक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध से बचाव का संदेश दिया।कार्यक्रम में मुरारका कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स की भी सक्रिय उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम ने बच्चों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा: पहला चरण शुरू, दूसरे चरण की तारीखें घोषित

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में चल रही लाठी-डंडे वाली सरकार:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

बिहार:नये साल की शुरुआत में राजधानी समेत प्रदेश में कोहरे का रहेगा प्रभाव

Nationalist Bharat Bureau

UAE: यूएई का बड़ा फैसला, भारतीय गेहूं के निर्यात पर लगाई 4 महीने की रोक

Nationalist Bharat Bureau

शाहीन एकेडमी, पटना के छात्रों ने नीट 2025 में लहराया परचम

लड़ाई मनुस्मृति और संविधान के बीच,50 फीसदी आरक्षण की दीवार तोड़ेंगे:राहुल

Nationalist Bharat Bureau

अब तक 33 हजार शिक्षकों ने स्थानातंरण के लिए किया आवेदन,2,919 शिक्षक दंपती भी शामिल

Nationalist Bharat Bureau

BPSC Teacher Recruitment 2023: बीपीएससी ने जारी किया बिहार 1.78 लाख शिक्षक भर्ती का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न (Bihar Teacher Recruitment Exam syllabus), नोटिफिकेशन जल्द

प्रोफेसर डॉ. शिवनारायण के नवीनतम कथा-संकलन ‘युवा मन की कहानियाँ’ का लोकार्पण 21 फरवरी को

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव की ‘माई बहिन मान योजना’ की घोषणा से NDA में खलबली

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment