Nationalist Bharat
राजनीति

प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन पर भाजयुमो का दीपोत्सव – नवीन सिन्हा पथ पर जले 20 हजार आशीर्वाद के दीये

पटना: भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस को सेवा और संकल्प के उत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर पटना के मन्दिरी स्थित नवीन सिन्हा पथ पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा 20 हजार ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। दीयों की रोशनी से पूरा नवीन सिन्हा पथ जगमगा उठा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह ने कहा, “आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन है। यह दिन हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का दिन है। उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अनवरत देशसेवा के लिए आज हमने नवीन सिन्हा पथ पर 20 हजार दीप प्रज्वलित किए हैं।”उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से भारत को विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रप्रथम की नई दिशा दी है। आज भारत दुनिया में एक नई शक्ति के रूप में उभरा है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे प्रधानमंत्री जी को असीम शक्ति और सामर्थ्य दें, ताकि वे विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने की इस यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।”उन्होंने आगे कहा कि नवीन सिन्हा पथ का विशेष महत्व है। यह पथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के पूज्य पिताजी स्व. नवीन सिन्हा जी के नाम पर है। पथ निर्माण मंत्री के रूप में श्री नितिन नवीन जी ने ही इस पथ को स्वीकृति दी और रिकॉर्ड समय में इसका निर्माण कराया।

इस भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब के सांसद श्री रविशंकर प्रसाद, भाजपा पटना महानगर जिलाध्यक्ष श्री रूपनारायण मेहता, कार्यक्रम प्रभारी शिवम् सिंह, गौतम यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पिंकू मेहता, कुलभूषण, अभिषेक बंटी, प्रदेश मंत्री मुकेश यादव, सह-कोषाध्यक्ष आनंद शेखर , राहुल देव, प्रशांत बंटी, नवीनतम कुणाल, रवि चौधरी, वरुण राज सिंह , वरुण सिंह , रविन्द्र कुमार, ऋषभ नारायण सहित भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पटना महानगर एवं बांकीपुर विधानसभा के सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पप्पू यादव का सामाजिक इंजीनियरिंग फॉर्मूला, सियासत में मचा घमासान

ससुर केंद्रीय मंत्री, पति बिहार सरकार के मंत्री, अब दीपा मांझी बनीं MLA

Nationalist Bharat Bureau

केंद्र ने पुलिस आधुनिकीकरण के लिए पंजाब सरकार की 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की मांग को खारिज कर दिया

Nationalist Bharat Bureau

गृह विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली

Nationalist Bharat Bureau

गूगल मैप्स के लोकेशन ने दिया धोखा, रात भर घने जंगल में फंसा रहा बिहार का परिवार

मुंगेर में राजद को लवकुश का सहारा,एनडीए विकास के भरोसे

Nationalist Bharat Bureau

विपक्षी गठबंधन इंडिया की मुंबई बैठक पर सबकी निगाहें

सरस मेला के माध्यम से सदियों पुरानी लोक कलायें पुनर्जीवित हो उठी हैं

Nationalist Bharat Bureau

पटना में 29 जून को वैश्य समाज की एकता का शंखनाद

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में खुला भाई-भतीजावाद: एडवोकेट प्रांजल सिंह

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment