Nationalist Bharat
राजनीति

एएमयू छात्र संघ चुनाव में बिहार के नोमान अशरफ बने अध्यक्ष, आसिफ इक़बाल ने दी बधाई

पटना। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में आठ साल बाद हुए छात्र संघ चुनाव में बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर निवासी नोमान अशरफ ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। उनकी इस सफलता पर जनसुराज पार्टी के शिवहर जिला उपाध्यक्ष आसिफ इक़बाल ने बधाई देते हुए इसे बिहार के लिए गौरव का विषय बताया है।

 

आसिफ इक़बाल ने कहा कि छात्र किसी भी देश का भविष्य होते हैं और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ का चुनाव होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है। छात्र संघ विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं उठाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने का अवसर प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि करीब आठ वर्षों के अंतराल के बाद एएमयू में छात्र संघ चुनाव का होना महत्वपूर्ण है। लगभग एक महीने तक चले छात्र आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव कराने की अनुमति दी। यह विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता और संगठित प्रयास का परिणाम है।नोमान अशरफ विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में शोधार्थी हैं। उनकी जीत को छात्र राजनीति में बिहार के विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी के रूप में भी देखा जा रहा है।

 

आसिफ इक़बाल ने अपने छात्र राजनीति के अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे स्वयं दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं। छात्र जीवन में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जुड़ने का अनुभव युवाओं को सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक बनाता है। आज छात्र राजनीति में सक्रिय रहने वाले विद्यार्थी ही भविष्य में देश की मुख्यधारा की राजनीति और विभिन्न सार्वजनिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव नियमित रूप से होने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को अपनी आवाज बुलंद करने और नेतृत्व विकसित करने का लोकतांत्रिक मंच मिल सके।

बिहार में बड़ी राजनीतिक परिघटना

मोदी ने देश की सुंदरता और विविधता देखने के लिये लोगों से किया आह्वान

Nationalist Bharat Bureau

सुशासन के अटल विज़न को साकार कर रहे हैं पीएम मोदी: नितिन नवीन

Nationalist Bharat Bureau

एनएसयूआई ने पकौड़े तल कर मनाया बेरोज़गारी दिवस

Nationalist Bharat Bureau

मैथिली ठाकुर ने मैथिली में ली शपथ

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Upchunav Result: रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज और तरारी में कौन मार रहा बाजी?

Nationalist Bharat Bureau

गुजरात में बडी जीत के बाद 24 फरवरी को पेश होगा भूपेंद्र पटेल सरकार का बजट, 23 से शुरू होगा सत्र

cradmin

शिवपाल बन सकते है सपा के महासचिव, बेटे आदित्य को भी मिल सकती है महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी

cradmin

जन सुराज पार्टी ने जारी की पहली सूची, 51 उम्मीदवारों को मिला टिकट

लालू प्रसाद को जान-बूझकर तंग किया जा रहा : नीतीश

Leave a Comment