Nationalist Bharat
राजनीति

10 नवंबर को बेगूसराय में सवर्ण हुंकार रैली,यूजीसी समेत अन्य मुद्दों को लेकर जुटेंगे लोग

पटना: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की धरती बेगूसराय में आगामी 10 नवंबर को ‘सवर्ण हुंकार रैली’ का आयोजन किया जाएगा।सोशल मीडिया पर प्रचारित प्रसारित अखिल भारतीय संयुक्त सवर्ण मोर्चा, बिहार के तत्वावधान में आयोजित इस रैली के माध्यम से सवर्ण समाज के अधिकारों, सम्मान और विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। रैली में समाज के प्रखर वक्ता अजीत भारती मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।यह कार्यक्रम दिनकर कला भवन, बेगूसराय में आयोजित होगा।

 

सोशल मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार यूजीसी कानून, एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के अधिकारों से जुड़े मुद्दे रैली के प्रमुख विषय होंगे।रैली में सिंह सेना के दीपू सिंह, वीर ब्रह्मेश्वर सेना के मोनू सिंह, अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सतीश प्रताप सिंह और नागेश सम्राट सहित कई लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजन में संयुक्त सवर्ण मोर्चा के बेगूसराय जिला अध्यक्ष आलोक की भी महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई है।

 

अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश प्रताप सिंह ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज को अपने अधिकारों, सम्मान और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचानी चाहिए।आयोजकों ने इस रैली को सवर्ण समाज की एकजुटता प्रदर्शित करने का अवसर बताते हुए लोगों से कार्यक्रम के संदेश को भी अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है।

नीतीश कुमार अपनी पारी खेल चुके

Nationalist Bharat Bureau

आंबेडकर के अपमान को मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

AAP के खिलाफ बीजेपी का नया नारा, ‘अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’

नीतीश कुमार ने लालू का प्रस्ताव ठुकराया?

दिल्ली: सर्दी में बेघरों का सहारा रैन बसेरा

नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले नीतीश,राजेंद्र आर्लेकर को विदाई

Nationalist Bharat Bureau

राष्ट्रपति चुनाव और अंतरात्मा की आवाज़

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार ने हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर खेला नया कार्ड ?

Nationalist Bharat Bureau

JOBS: बिहार में नौकरियों का खुला पिटारा, 2 लाख पदों पर बहाली जल्द

Nationalist Bharat Bureau

BPSC 70TH Exam:परीक्षा के तीन घंटे पहले तय होगा कि किस सेट से परीक्षा लिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment