Nationalist Bharat
crime

सीएम नीतीश के नेता के घर भीषण चोरी, 20 लाख के जेवर और लाइसेंसी पिस्टल ले भागे चोर

पटना के कंकड़बाग इलाके में जदयू जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह के घर चोरी की वारदात के बाद जांच करती पुलिस।

बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में सीएम नीतीश कुमार के करीबी और जदयू के वैशाली जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह के घर पर भीषण चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने नारायण एंक्लेव स्थित फ्लैट में घुसकर करीब 25 लाख रुपए से अधिक की चोरी को अंजाम दिया है। चोरी में 20 लाख के सोने-चांदी के जेवर, एक लाइसेंसी पिस्टल और 50 कारतूस शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने न केवल जदयू जिलाध्यक्ष के घर, बल्कि पास ही एक फार्मा कंपनी कर्मचारी मनीष कुमार के फ्लैट को भी निशाना बनाया। वहां से करीब 4–5 लाख के जेवर और 10,000 रुपए नकद चोरी हुए। नारायण एंक्लेव परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति तौलिया से चेहरा ढककर सीढ़ियों से ऊपर जाते और फ्लैट में घुसते नजर आया। परिजन छठ पूजा और दिवाली के बाद से फ्लैट से बाहर थे, जिससे चोरों को वारदात को अंजाम देने का मौका मिल गया।

जदयू नेता सुभाष चंद्र सिंह ने चोरी की सूचना मिलते ही कंकड़बाग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि फ्लैट में रखी लाइसेंसी पिस्टल और 50 जिंदा कारतूस भी चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

हैदराबाद में तेजी से बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ धोखाधड़ी मामलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह नागरिकों को झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसों की उगाही करता था।

Nationalist Bharat Bureau

4 करोड़ लीटर शराब जब्त, 11 लाख अरेस्ट

Nationalist Bharat Bureau

कैमूर हत्या कांड में 48 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

टीचर ने इतना पीटा, बच्चे की आंख हुई खराब: होमवर्क नहीं किया था, मां बोली- आंख में 12 टांके आए

cradmin

दिल्ली से पटना फ्लाइट में तीन युवकों ने एयर होस्टेस से मारपीट कीं, दो गिरफ्तार, एक फरार

cradmin

तुनिषा शर्मा खुदकुशी मामला : अदालत में पुलिस ने कहा- “जांच में सहयोग नहीं कर रहा शीज़ान खान”

Nationalist Bharat Bureau

बीजेपी के दिग्गज नेता पर चलेगा रेप का केस, सुप्रीम ने कहा, गलत नहीं तो बच जाओगे

cradmin

मोकामा-बाढ़ में प्रशासन अलर्ट, डीएम ने उम्मीदवारों को दी कड़ी चेतावनी

बिहार: मुजफ्फरपुर में शराब तस्करों का आतंक, सिपाही को बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया

cradmin

सूखे नशे में बढ़ोतरी पर सरकार का कबूलनामा, ड्रग्स के खिलाफ चलेगा अभियान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment