Nationalist Bharat
Uttar Pradeshदुर्घटना

अजमेर शरीफ जा रही बस हादसे का शिकार, 4 जायरीनों की मौत

UP Basti bus truck accident Ajmer Sharif pilgrims injured

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अजमेर शरीफ उर्स में शामिल होने जा रहे जायरीनों की बस की एक ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सोमवार देर रात बस्ती-लुंबिनी रोड पर हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास उस समय हुई, जब संत कबीर नगर से जायरीन बस द्वारा अजमेर शरीफ की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

बिहार में फिल्मी स्टाइल सड़क हादसा, दो की दर्दनाक मौत

Nationalist Bharat Bureau

स्पेशल ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंटी, बड़ा हादसा टला; यात्रियों में हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

यूपी भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष, पंकज चौधरी बनेंगे 16वें प्रदेश प्रमुख

Nationalist Bharat Bureau

यूपी STF का बड़ा एक्शन: एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Nationalist Bharat Bureau

कश्मीरी गेट पर चलती पर्यटक बस में आग, सभी यात्री सुरक्षित

नालंदा में बारातियों की बस डिवाइडर से टकराई, एक की मौत 25 से अधिक लोग घायल

पूर्वी सिंहभूम में सड़क हादसों से 176 की जान गई

Nationalist Bharat Bureau

पुलिस मर्डर समेत 28 कांडों का आरोपी प्रिंस का एनकाउंटर

दरभंगा इंटर छात्रों से भरी स्कॉर्पियो तालाब म गिरी

तमिलनाडु में पटाखा विस्फोट, एक ही परिवार के चार लोग घायल

Leave a Comment