Nationalist Bharat
खेल समाचार

साइबर वॉरियर कप के फाइनल में रेड बुल इलेवन की शानदार जीत

चार टीमों की प्रतियोगिता में क्रिकेट के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश,संदेश स्पष्ट है सतर्क रहें, सोच-समझकर डिजिटल व्यवहार करें और साइबर अपराध के विरुद्ध स्वयं भी जागरूक बनें तथा दूसरों को भी जागरूक करें.

पटना:साइबर वॉरियर कप के फाइनल मुकाबले में रेड बुल इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रेडिट किंग्स को 58 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। पटना के अल्फा स्पोर्ट्स मैदान पर आयोजित चार टीमों की इस प्रतियोगिता के फाइनल में रेड बुल इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में क्रेडिट किंग्स की पूरी टीम 17.1 ओवर में 120 रन पर सिमट गई। रेड बुल इलेवन की ओर से डॉ. अमन राज ने 47 गेंदों पर नाबाद 84 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने छह चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं विशाल हंटर ने 58 रन और अभिराज साहा ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में रवि ने तीन ओवर में 21 रन देकर छह विकेट हासिल किए।

आयोजक धीरज सिन्हा ने कहा कि साइबर वॉरियर कप का उद्देश्य खेल के माध्यम से युवाओं को जोड़ने के साथ-साथ उन्हें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मैदान पर जिस तरह प्रत्येक खिलाड़ी को हर गेंद पर सजग रहना पड़ता है, उसी तरह डिजिटल दुनिया में भी प्रत्येक व्यक्ति को सावधानी और सतर्कता के साथ कदम उठाना चाहिए।

साइबर सिक्योर बिहार अभियान के प्रमुख अभिनव दास ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी सुरक्षा है। उन्होंने लोगों से अनजान संदेश, संदिग्ध कड़ियों, झूठे दूरभाष कॉल और संदिग्ध भुगतान अनुरोधों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ एकमुश्त पासवर्ड, गुप्त अंक, बैंक संबंधी जानकारी या भुगतान संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि साइबर ठगी होने पर घबराने के बजाय तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। तुरंत 1930 पर दूरभाष करें, अपने बैंक को सूचना दें, खाते या कार्ड को सुरक्षित करें और उपलब्ध प्रमाणों को सुरक्षित रखें।साइबर वॉरियर कप ने इस संदेश को मजबूती दी कि खेल में भी सजगता जरूरी है और डिजिटल जीवन में भी।संदेश स्पष्ट है सतर्क रहें, सोच-समझकर डिजिटल व्यवहार करें और साइबर अपराध के विरुद्ध स्वयं भी जागरूक बनें तथा दूसरों को भी जागरूक करें।

सरस मेला में स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्यमी सदियों पुरानी लोक कला एवं हस्तशिल्प को पुनर्जीवित कर रही हैं

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर यात्रा से पहले जन सुराज नेता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र,समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया

Nationalist Bharat Bureau

सहरसा के जय कुमार ने संगीत में दिखाया दम, ‘सारेगामापा’ में मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड:इवेंट के 40 साल के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय ने जीता सोना

कोहली का दमदार शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बढ़ाया

Nationalist Bharat Bureau

एमएस धोनी ने की चौको छक्कों की बारिश, गेंदबाजों का छूटा पसीना, आईपीएल 2023 की नेट प्रेक्टिस 

cradmin

India vs Australia: 180 के स्कोर पर सिमटा भारत

पटना में कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग का आयोजन जनवरी में, नौकरीपेशा लोग बनेंगे मैदान के हीरो

Nationalist Bharat Bureau

मेदांता हॉस्पिटल पटना में स्तन कैंसर की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

असम:हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में फेरबदल, चार नए मंत्रियों ने ली शपथ

Leave a Comment