पटना :राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में समाजवादी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा0 रघुवंश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में मनायी गई। इस अवसर पर डा0 सिंह के तैलचित्र पर नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह संस्थापक पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। उनका जन्म वैशाली जिला के शाहपुर में 06 जून, 1946 को हुआ था। वे डा0 राममनोहर लोहिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर तथा जय प्रकाश नारायण के साथ काम किये। वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आन्दोलन में सक्रिय रहें। वे 1977 से 1979 तक बिहार के उर्जा मंत्री रहे। वे लोकदल के अध्यक्ष बनें। वे 1985 से 1990 तक लोक लेखा समिति के अध्यक्ष रहे। वे पांच बार लोकसभा के सदस्य रहें। ठेठ और गवई अंदाज से डा0 रघुवंश प्रसाद सिंह की पहचान थी। उनकी राजनीति के केन्द्र में गरीब, पिछड़े और ग्रामीण वर्गों के लोग रहें। वे केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में मनरेगा मैन कहलाए और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाकर विकास की एक नई अध्याय लिखी।
इस अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति डा0 रामचन्द्र पूर्वे, प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद, भाई दिनेश, फैयाज आलम कमाल, मदन शर्मा،डॉ प्रेम कुमार गुप्ता,निर्भय कुमार अंबेडकर, प्रमोद कुमार राम, संजय यादव, रामाशंकर यादव, मोहम्मद कलीमुद्दीन अजीत कुमार मंडल،श्रीमती रीना चौधरी, गोपाल शरण चौधरी،महेंद्र प्रसाद, ललन कुमार चौधरी, उमेश प्रसाद यादव, पृथ्वीराज चौहान, निखिल कुमार गौतम, चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह सहित दर्जनों नेताऔर कार्यकर्ता शामिल थे।

