Nationalist Bharat
राजनीति

अब सिर्फ आवाज नहीं उठेगी, व्यवस्था बदलने की लड़ाई लड़ी जायेगी : दिव्य ज्योति

पटना : पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण करते हुए अपनी राजनीतिक यात्रा को नई दिशा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जन सुराज से जुड़ना महज किसी राजनीतिक दल की सदस्यता लेना नहीं, बल्कि बिहार के शिक्षकों, शिक्षा व्यवस्था और शिक्षा से जुड़े लाखों परिवारों के अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई को राजनीतिक शक्ति देने का संकल्प है।

 

डॉ. दिव्या ज्योति ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में काम किया है और शिक्षकों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को करीब से समझा है। पटना, नालंदा और नवादा समेत पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षकों के विश्वास और समर्थन ने उन्हें यह निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया है।उन्होंने कहा कि अब शिक्षकों की आवाज केवल ज्ञापन, धरना और आश्वासन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उसे नीति और निर्णय लेने के केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा, “अब सिर्फ आवाज नहीं उठेगी, व्यवस्था बदलने की लड़ाई लड़ी जायेगी।”

 

डॉ. दिव्या ज्योति ने बिहार के वित्त रहित शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की दशकों पुरानी समस्याओं को अपनी प्राथमिक लड़ाई बताते हुए कहा कि हजारों शिक्षक वर्षों से आर्थिक असुरक्षा, अनिश्चित सेवा-स्थिति और सम्मानजनक जीवन के संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार वित्त रहित शिक्षकों के वेतनमान अथवा नियमित भुगतान को लेकर कोई सकारात्मक निर्णय लेती है तो उसका स्वागत किया जाएगा, लेकिन अब केवल मौखिक घोषणाएं पर्याप्त नहीं होंगी। शिक्षकों के हित में ठोस नीति और उसके प्रभावी क्रियान्वयन की जरूरत है।

मुकेश साहनी की पार्टी के प्रवक्ता पूर्व IPS नुरुल हुदा का नेतागिरी से मोह भंग? 

Nationalist Bharat Bureau

आज मिथिला लेबर जोन बन गया है

Nationalist Bharat Bureau

मालदा रैली में पीएम मोदी का दावा, भारतीय रेल बन रही आत्मनिर्भर

Nationalist Bharat Bureau

झारखंड की बदलती सियासत: एक मुख्यमंत्री ने गिरफ्तारी से पहले छोड़ी कुर्सी, दूसरे ने दल बदलने के बाद बनाई नई पहचान

बिहार को नहीं मिला एक भी नया केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय की मांग भी खारिज

Bihar Land Survey:फिर से बढाई गई जमीन सर्वे की समय सीमा

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव का तंज: “6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह” — चुनाव तारीखों पर RJD प्रमुख का हमला

सहरसा के जय कुमार ने संगीत में दिखाया दम, ‘सारेगामापा’ में मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

राजनीति में न बयान बेमतलब होता है और न ही तस्वीर

बिहार चुनाव हार के बाद कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली में आज होगी समीक्षा बैठक

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment