Nationalist Bharat
राजनीति

कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने देश के बंटवारे को बताया अक्लमंदी,भाजपा का पलटवार

नई दिल्ली:देश के बंटवारे को लेकर कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा के विवादित बयान की वजह से सियासत गरम हो गई है. सज्जन सिंह ने कहा कि 26 जनवरी के भाषण में PM मोदी ने कहा था कि मेरे सीने का दर्द है कि 1947 में जब देश आज़ाद हुआ तब इसके दो टुकड़े किए गए जिसके दोषी नेहरू और जिन्ना हैं. देश उन्हें धन्यवाद करें कि नेहरू और जिन्ना ने अक्ल से देश के दो टूकड़े किए.

कांग्रेसी विधायक सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए कहा कि इसका मतलब कांग्रेस ने स्वीकार कर लिया है कि हिंदुस्तान के विभाजन के दोषी नेहरू और जिन्ना थे. हम तो कहते आए हैं कि नेहरू और जिन्ना ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए देश के दो टुकड़े करवा दिए.

विश्वास सारंग ने आगे कहा कि जिन्ना राष्ट्रपति और नेहरू प्रधानमंत्री बनना चाहते थे इसलिए उन्होंने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा किया. अब सवाल ये है कि कांग्रेस का नेतृत्व चुप क्यों है? वो इस बात का खंडन करें नहीं तो ये बात स्वीकार हो जाएगी कि नेहरू ही देश के बंटवारे के दोषी थे.

दिल्ली और पटना सरकार मिलकर मजदूरी महाघोटाला कर रही है:राजीव डिमरी

Nationalist Bharat Bureau

प्लूरल्स पार्टी के प्रांजल सिंह ने बाढ़ प्रभावित कुर्जी के ग्रामीणों से की मुलाकात, मदद का दिया भरोसा

पूर्व IPS ऑफिसर संजीव भट्ट को बड़ी राहत, गुजरात कोर्ट ने किया बरी

SIR बाधा पर Supreme Court सख्त, EC से कहा—मामले तुरंत हमारे संज्ञान में लाएं

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान, अगले चुनाव में नहीं मांगेंगे वोट

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Land Survey:फिर से बढाई गई जमीन सर्वे की समय सीमा

Nationalist Bharat Bureau

राज्य को जंगलराज में ले गए नीतीश कुमार, बिहार की जनता तोड़ेगी नेताओं का भ्रम: भाजपा का वार

Nationalist Bharat Bureau

EVM पर जनता का भरोसा, राहुल गांधी को BJP ने बताया करारा तमाचा

नारी न्याय’ के जरिए कांग्रेस महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध:डॉ अशोक गगन

चुनाव में कांग्रेस सरकार को जिताएं, मांगे गये सभी काम होंगे: गहलोत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment