Nationalist Bharat
राजनीति

नीतू आंबेडकर बनीं बिहार रविदास विकास संघ की प्रदेश अध्यक्ष

पटना। न्याय और समानता मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एससी/एसटी प्रकोष्ठ, बिहार की प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू आंबेडकर ने एक भूमिहीन दलित परिवार के भूमि एवं आवास से जुड़े उत्पीड़न के मामले को राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डॉ. संजय कुमार राम के समक्ष उठाया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर नीतू आंबेडकर ने बताया कि उन्होंने राजद एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान के साथ आयोग के समक्ष मामले को प्रमुखता से रखा और पीड़ित परिवार के अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।इसी कार्यक्रम के दौरान बिहार रविदास विकास संघ की ओर से नीतू आंबेडकर को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संघ सामाजिक न्याय और अनुसूचित जाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी कार्य करेगा।

नई जिम्मेदारी मिलने पर नीतू आंबेडकर ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय सहित सभी पदाधिकारियों और साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार रविदास विकास संघ किसी एक जाति तक सीमित संगठन नहीं है, बल्कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समतामूलक, न्यायपूर्ण और मानवतावादी विचारों से प्रेरित होकर सभी अनुसूचित जाति समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ आगे भी जारी रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नीतू आंबेडकर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े उनके प्रयासों की सराहना की।

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति दिल्ली शिफ्ट

Nationalist Bharat Bureau

जदयू के नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू,किसके माथे चढ़ेगा ताज,गुना भाग जारी

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025 : बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं,विधानसभा चुनाव में नीतीश होंगे आउट ?

Nationalist Bharat Bureau

Devendra Fadnavis Family: एमएलसी पिता से लेकर बैंकर पत्नी तक

पप्पू यादव का सामाजिक इंजीनियरिंग फॉर्मूला, सियासत में मचा घमासान

RJD के बाद अब ओवैसी प्रत्याशी की गिरफ्तारी से सियासी हलचल

Nationalist Bharat Bureau

ऐसा कोई सेक्टर नहीं जिसके लिए उत्तर प्रदेश में सम्भावना नहीं : योगी आदित्यनाथ

cradmin

दलितों, पिछड़ों एवं अकलियतों के सामाजिक उत्थान में बी0 पी0 मंडल का बड़ा योगदान रहा: जगदानन्द सिंह

गुजरात में बडी जीत के बाद 24 फरवरी को पेश होगा भूपेंद्र पटेल सरकार का बजट, 23 से शुरू होगा सत्र

cradmin

राहुल का कद बड़ा हुआ:मोदी

Leave a Comment