Nationalist Bharat
राजनीति

बेगूसराय में सवर्ण समाज का महाजुटान, UGC नियमावली और आरक्षण में सुधार की उठी मांग

पटना।बेगूसराय में मंगलवार को सवर्ण समाज का महाजुटान देखने को मिला। शहर के दिनकर कला भवन में अखिल भारतीय संयुक्त सवर्ण अधिकार मोर्चा की ओर से ‘सवर्ण हुंकार’ महासम्मेलन का आयोजन किया गया।इस सम्मेलन में सवर्ण समाज के अधिकारों, सामाजिक समानता और सरकार की नीतियों को लेकर चर्चा हुई।सम्मेलन में आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार अजीत भारती विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने सवर्ण समाज से जुड़े मुद्दों और अधिकारों को लेकर अपनी बात रखी।

महासम्मेलन में मुख्य रूप से तीन मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। इनमें यूजीसी नियमावली में बदलाव, एससी-एसटी एक्ट की समीक्षा एवं उसमें सुधार तथा जातिगत आरक्षण व्यवस्था में संशोधन की मांग शामिल रही। वक्ताओं ने आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को भी महत्व देने और सभी वर्गों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया।आयोजकों और सम्मेलन में शामिल लोगों का कहना था कि सवर्ण समाज से जुड़े मुद्दों को भी राजनीतिक और सामाजिक विमर्श में उचित स्थान मिलना चाहिए। इसके लिए संगठित होकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की जरूरत है।

 

बेगूसराय में आयोजित इस महासम्मेलन को सवर्ण समाज की एकजुटता और अपने अधिकारों को लेकर बढ़ती राजनीतिक चेतना के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। सम्मेलन के जरिए आयोजकों ने सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि, देश में मिसाल: इरशाद अली आज़ाद

Nationalist Bharat Bureau

वो भारत के विपरीत परिस्थितियों का पप्पू है

अब चरवाहा स्कूल नहीं, खेल यूनिवर्सिटी बन रही…

टीकाकरण अभियान को गति देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी जदयू: आरसीपी सिंह

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को जा रहे हैं दिल्ली

Nationalist Bharat Bureau

रेल मंत्री के नाम एक पत्रकार का खुला पत्र

‘धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करनेवाला देशद्रोही’, मप्र कैबिनेट मंत्री का चौंकाने वाला बयान

cradmin

सैकड़ों युवा नेताओं ने थामा आप का हाथ

Nationalist Bharat Bureau

बेऊर जेल भेजे गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीएमसीएच में होगा इलाज

Nationalist Bharat Bureau

क्या राहुल गांधी को यूके ट्रिप के लिए “मंजूरी” की जरूरत थी? -सरकार VS कांग्रेस

Leave a Comment