आधुनिक डिजाइन, Generative AI वॉयस असिस्टेंट और 23 ADAS फीचर्स से लैस है नई SUV; Krrish Hyundai ने ग्राहकों के लिए किया पेश
पटना। राजधानी पटना में 12 नवंबर को Krrish Hyundai ने अपनी नई SUV Hyundai BAYON को भव्य समारोह में लॉन्च किया। आधुनिक डिजाइन, स्मार्ट तकनीक, प्रीमियम सुविधाओं और उन्नत सुरक्षा फीचर्स से लैस इस SUV को Intelligent Utility Vehicle के रूप में पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार, लॉन्च के साथ ही इसकी 25 से अधिक बुकिंग हो चुकी है।
Hyundai BAYON में Generative AI आधारित वॉयस असिस्टेंट, दो 12.3 इंच के पैनोरमिक डिस्प्ले और Hyundai SmartSense Level 2 Pro ADAS के तहत 23 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं। ADAS की उपलब्धता टॉप वेरिएंट में होगी।
यह SUV 1.5 लीटर MPI पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 115 PS की पावर जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और Intelligent Variable Transmission (IVT) के विकल्प मिलेंगे। सुरक्षा के लिहाज से सभी वेरिएंट में छह एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 8-स्पीकर Bose प्रीमियम साउंड सिस्टम और 505 लीटर का बूट स्पेस इसकी प्रमुख खूबियां हैं। हालांकि, इन सुविधाओं की उपलब्धता अलग-अलग वेरिएंट पर निर्भर करेगी।
लॉन्चिंग समारोह में Krrish Hyundai के चेयरमैन संजय कुमार सिन्हा, मैनेजिंग डायरेक्टर अमित गुप्ता और CEO नीरज कुमार उपस्थित रहे। इस मौके पर CEO नीरज कुमार ने कहा कि Hyundai BAYON आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिजाइन, आराम और सुरक्षा का बेहतर संयोजन है। कंपनी को उम्मीद है कि बिहार के ग्राहक इस नई SUV को पसंद करेंगे।
Hyundai BAYON अब पटना स्थित Krrish Hyundai के डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। कंपनी के मुताबिक, लॉन्च के अवसर तक 25 से अधिक ग्राहक इसकी बुकिंग करा चुके
हैं।

