Nationalist Bharat
विविध

पोठही स्टेशन पर पलामू एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव और बंद ट्रेनों का परिचालन प्रारम्भ करने की मांग

पटना। बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन की शाखा पोठही की आम सभा बजरंगी उत्सव हॉल, पोठही में मुख्य संरक्षक, बीरेंद्र प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सैकड़ों यात्रियों ने भाग लिया। इस बैठक में बंद ट्रेनों का परिचालन शीघ्र चालू किया जाये, जो पटना जंक्शन से 20.20 में खुलती थी और गया से 21.50 में खुलती थी। भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को सही रूप से परिचालन हेतु पुलिस बल दिया जाये। पटना जंक्शन से शाम 18.10 में खुलने वाली 63393 ट्रेन को पोठही स्टेशन पर ठहराव दिया जाये। पलामू एक्सप्रेस (13347-48) ट्रेन ठहराव पोठही स्टेशन में दी जाये। पोठही स्टेशन पर स्केलेटर सीढ़ी की व्यवस्था की जाये, क्योंकि इस स्टेशन पर महिला, बुजुर्ग, विकलांगों को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पोठही स्टेशन की सीढ़ी एवं प्लेटफार्म की मरम्मत की जाये, क्योंकि इससे कई यात्री गिर कर घायल हो चुके हैं। एक नम्बर प्लेटफार्म पर ट्रेन की जगह बाइक का परिचालन होता है।

अंत में, पोठही शाखा का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा, सचिव दिलीप कुमार, संयुक्त सचिव कौशल किशोर, रोहित कुमार, कोषाध्यक्ष सचिन कुमार, कार्यकारिणी सदस्य आनंद कुमार, अजय कुमार सिंह, रणजीत कुमार एवं राजू कुमार को निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव शोएब कुरैशी, सचिव विद्या भूषण सिंह, अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद सज्जाद आलम, मोहम्मद सिद्दीक, सन्नी कुमार, ओम प्रकाश, अधिवक्ता, अनुज कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे सभी लोगों ने पोठही स्टेशन के विकास पर जोर दिया और विनोद कुमार, मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर मंडल और डिम्पी गर्ग, महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल से मांग की है इस स्टेशन के विकास पर ध्यान दिया जाये एवं मसौढ़ी कोर्ट हॉल्ट पर सभी सवारी ट्रेनों का ठहराव देते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी।

पहले कोर्ट फिर मंदिर में हुआ विवाह,लुटेरी दुल्हन अब आशिक के साथ फरार

Nationalist Bharat Bureau

वासुदेव बलवंत फड़के

बेहराम ठग : पीले रुमाल से गला घोंटकर की सैकड़ो हत्याए

जेद्दा में उत्तर प्रदेश दिवस 2026 धूमधाम से मनाया गया

Nationalist Bharat Bureau

पागी रणछोड़दास रबारी

दिवाली पर मिट्टी से जुड़े देसी उत्पादों से चीन को टक्कर देने की तैयारी

संभल में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी:सम्राट चौधरी

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड पर आया बड़ा अपडेट

रबी मौसम में 36 जिलों के 18 हजार से अधिक गाँवों में किया जायेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी की नागरिकता मामला में दिल्ली हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश

Leave a Comment